लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हॉकी के जादूगर’ पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर आज जनपद लखनऊ में सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। साथ ही, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का भी वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगी हुई है। आज हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, हर विकास खंड स्तर पर एक मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर एक स्टेडियम के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
उन्होंने कहा, मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में खेल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर घोषित हुआ। उत्तर प्रदेश…मेजर ध्यानचंद जी की जन्मभूमि है। उनकी स्मृति में #UttarPradesh की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नामकरण हम लोगों ने मेरठ में मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर ही किया है।
साथ ही कहा, खेल के क्षेत्र में एक नई क्रांति देश में आ रही है। खेल की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। खेल की नई नीति लागू कर दी गई है। इससे नए खिलाड़ियों को मंच मिलेंगे, अच्छे कोच मिलेंगे, अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा।
यूपी सरकार ने भी तय किया है कि प्रदेश के हर कमिश्नरी में एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश ने लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर के पदों पर प्रदेश के प्रतिभावान कुशल खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए 2% आरक्षण की व्यवस्था की है। अब तक हम लोग 500 से अधिक खिलाड़ियों को यूपी पुलिस बल और विभिन्न विभागों में नौकरी दे चुके हैं।
साभार सहित
- बलिया: बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस - August 5, 2026
- आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज की महिला प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी: पति पर ₹50 लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप - August 5, 2026
- आगरा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: चंबल नदी में दो दिन से जारी सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिला युवती खुशी का शव - August 5, 2026