आई.सी.एस.ई. बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में किया है देशभर में टॉप
मंत्री ने कहा- बदलते उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं को मिल रहा सम्मान
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के केदारनगर में निवासरत डॉ. दिग्जेंद्र सिंह एवं रश्मि कपूर सिंह के निवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं उनकी धर्मपत्नी प्रीति उपाध्याय पहुंचे। चिकित्सक दंपतिकी पुत्री अविशी सिंह के आई.सी.एस.ई. बोर्ड की 10वीं की परीक्षा-2023 में देशभर में टॉप करने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पट्का पहनाकर सम्मान किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बदल रहा है। शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। प्रतिभाओं को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बालिका शिक्षा और उनके विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार मेधावी छात्र छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। भयमुक्त वातावरण में उत्तर प्रदेश में अब अपराधी नहीं मेधावी आगे बढ़ रहे हैं।
इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं प्रीति उपाध्याय ने टॉपर अविशी सिंह को आशीर्वाद, स्नेह प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर के केके भारद्वाज, पार्षद गुडडू मैनन, चौधरी जितेन्द्र वर्मा, दीपक खरे, देवेश पचौरी, रीतेश शुक्ला, नरेन्द्र गौतम, रमाकांत शर्मा आदि क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर ‘आलू संग्राम’: सपा नेताओं ने सड़क पर आलू बिखेर कर रोका टोल, पुलिस से तीखी झड़प के बाद 11 पर FIR - March 10, 2026