Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. निकाय चुनावों के प्रत्याशियों के समर्थन में आज यहां जीआईसी मैदान पर चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह शहर अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदाहरण हैं। जिनके कई किस्से कहानियां यहां से जुड़े हैं। यही वजह थी कि हमने आगरा में शिवाजी म्यूजियम बनाने की बात कही। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है। अब ब्रज की बारी है।
उन्होंने कहा कि हम जाति और मजहब के हिसाब से नहीं, बल्कि सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत आज मजबूत देश बन चुका है। यहां नौ वर्षों में जो हुआ वो पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ। आज भारत का गौरव लौट आया है। जी-20 इसका उदाहरण है। जी-20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल गई। छह वर्ष पहले ऐसा नहीं था। हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे। आज आगरा स्वर्ग है। सीएम योगी ने बताया कि वह इसीलिए आये हैं कि आप हमारे महापौर प्रत्यशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डों को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें।
सीएम योगी ने कहा कि हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई। हमने करोड़ों लोगों को शौचालय, उज्ज्वला कनेक्शन दिए। जो किसान पहले सिर झुकाकर चलता था। आज वो सीना चौड़ा कर चलता है। दीवाली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं। हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई। इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कब्जा होता था। आज हर गरीब को मकान मिल रहा है। आज पैसा वसूली नहीं होती, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना हो और अन्य योजनाएं सबका लाभ मिला है। जल्द आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी। डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ मिला है और पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाई है। आगरा वासियों को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
हम जातिपाति के आधार पर नही, मजहब के हिसाब से नहीं, बल्कि सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत आज मजबूत देश बन चुका है यंहा 09 वर्षों में जो हुआ वो पिछले 70 वर्षों में कभी नही हुआ, आज भारत का गौरव लौट आया है, जी-20 इसका उदाहरण है, आगरा में जी-20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल दी, जी-20 की जो भी सम्मिट आई थी, वो अभिभूत होकर गई, ब्रज क्षेत्र की कला को देख करके, यहां की मेहमानवाजी को देख करके, यहां की सजावट को देख करके, 06 वर्ष पहले ऐसा नही था, हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे, जी-20 सम्मिट में जो आये थे, उन्हें आगरा स्मार्ट सिटी के रूप में नजर आया होगा।
यह भी पढ़ें
UP Nikay Chunav नगर निगम आगरा के 40 वार्डों में भाजपा के विद्रोही दे रहे कड़ी चुनौती
मुख्यमंत्री जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई, आज कोई तमंचा नहीं, युवा के हाथ में टैबलेट है और टैबलेट के माध्यम से अपने टैलेंट का टेक्नॉलॉजी और ट्रेनिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उपयोग उ0प्र0 के निर्माण में कर रहें हैं, नये भारत का नया उ0प्र0 इन्हीं से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी का विजन, यूपी का मिशन, ये है नया उत्तर प्रदेश, जो किसान पहले सर झुकाकर चलता था, आज वो फख्र से सीना चौड़ा कर चलता है। दीवाली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं, हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 35 लाख करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई, इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी। 180 करोड़ जनता को राशन की सुविधा भी दी जा रही है। 2017 से पहले कब्जा होता था। आज हर गरीब को मकान मिल रहा है, आज पैसा वसूली नही होती, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है, आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना हो या और अन्य योजनाएं सबका लाभ मिला है। जल्द आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी। हमने डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ दिया है और पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाया है। आगरा वासियो को जल्द शुद्ध गंगाजल उपलब्ध हो रहा है।
उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि मैं आज इसीलिए आया हूँ, कि आप हमारे महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डो को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें, चाहे वो नगर पालिका हो या नगर पंचायत। मुख्यमंत्री ने अन्त में अपने उद्बोधन को बांके बिहारी लाल की जाय, कृष्ण कन्हैया की जय, भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ समापन किया।
जनसभा के अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, बेबी रानी मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष, भानु महाजन, विधायकगण डॉ. जी0एस0 धर्मेश, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, भगवान सिंह कुशवाहा, छोटेलाल वर्मा, रानी पक्षालिका सिंह, चौधरी बाबूलाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, एम0एल0सी0 विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया एवं जिला अध्यक्ष भाजपा गिर्राज सिंह कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
- Agra News: नेशनल चैम्बर के संजय गोयल एडवांस बने नए अध्यक्ष, अनिल अग्रवाल को 217 मतों से हराया, संजय गोयल आगरा स्टील और विवेक उपाध्यक्ष बने - March 10, 2025
- Agra News: श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर के फाग उत्सव में बरसाने की लट्ठमार होली ने किया आनंदित, रसिया गान कर भक्तों ने खेली फूलों की होली - March 10, 2025
- Agra News: श्रीमद् भागवत कथा में रासलीला फूलों की होली के साथ हुआ श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह - March 10, 2025