आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने एक दुर्लभ और विशाल इंट्रामस्कुलर नेक ट्यूमर की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह ट्यूमर 60 वर्षीय मरीज की गर्दन में था, जो प्रमुख धमनियों को घेरते हुए गर्दन के पीछे के त्रिभुज के मांसपेशियों से जुड़ा हुआ था। दुनिया में ऐसे ट्यूमर के केवल तीन मामले (जापान, पोलैंड, और उत्तरी अमेरिका में) रिपोर्ट किए गए हैं, और इस ट्यूमर का आकार 17 सेमी x 6 सेमी था।
इस सर्जरी का नेतृत्व डॉ. करन आर रावत (सहायक प्रोफेसर) के साथ डॉ. कनिका बोरा, डॉ. प्रखर सिंह, डॉ. रेनू सिंह ( डिपार्टमेंट ऑफ सर्जरी )और एनेस्थेसिया टीम, डॉ. भारती, डॉ. अनुभव, डॉ. आकाश, डॉ. रितिका ने किया। यह सर्जरी करीब-करीब शून्य रक्तस्राव के साथ हुई, जिसमें ट्यूमर को सावधानीपूर्वक अन्य संरचनाओं से अलग किया गया।
एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसे जटिल और दुर्लभ मामलों से निपटने के लिए सभी नवीनतम उपकरण और आधुनिक अधोसंरचना उपलब्ध हैं, जिससे यह सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर ‘आलू संग्राम’: सपा नेताओं ने सड़क पर आलू बिखेर कर रोका टोल, पुलिस से तीखी झड़प के बाद 11 पर FIR - March 10, 2026
- यूपी में ‘गैस का अकाल’ या अफवाहों का जाल? एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़, अखिलेश यादव ने पूछा- क्या फिर से चूल्हा-चौका कंडे पर शिफ्ट हो? - March 10, 2026
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह - March 10, 2026