यूक्रेन की सांसद इन्ना सोवसुन का कहना है कि यूक्रेन के कई हिस्सों में आज सुबह हुए हमलों से पता चलता है कि यहां कोई भी शहर ”सुरक्षित” नहीं है.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”आज 3 और शहरों पर हवाई हमले हुए- द्नीप्रो, लुज़्क, इवानो-फ्रांकीवस्क. कम से कम एक की मौत द्नीप्रो और 1 की मौत लुज़्क में हुई. वो पत्रकार जो मुझसे पूछते हैं कि क्या मैं शहर में सुरक्षित हूं, उनसे मैं यही कहती हूं, यहां कोई सुरक्षित शहर नहीं है. हमें यूक्रेन में नो फ़्लाई ज़ोन चाहिए.”
इससे पहले उन्होंने बीबीसी से बातचीत कर ज़मीनी हालात के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ”पिछले दो हफ्तों से हम शायद ही पूरे दिन में तीन घंटे भी सो पाए हैं.”
सोवसुन ने आगे कहा, ”हम निश्चित तौर पर अपने बच्चों की ज़िंदगियों के लिए डर रहे हैं, लेकिन हम बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं. हम आत्मसमपर्ण नहीं कर सकते न ही रूस को क़ब्ज़ा करने दे सकते हैं.”
इन्ना सोवसुन का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध रूस के हमले को रोकने के लिए पर्याप्त हैं. उन्होंने कहा, ”मैं दुनिया से हस्तक्षेप करने की भीख मांग रही हूं. कृपया उन्हें (रूस) हमें मारने नहीं दें और पूरे देश को तबाह करने नहीं दें. हमने ऐसा कुछ नहीं किया जो हमारे साथ ऐसा हो रहा है.”
सोवसुन कहती हैं कि दुनिया को ये समझना होगा कि पुतिन नहीं रुकेंगे.
-एजेंसियां
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026