मथुरा के गोवर्धन में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बैठीं महिलाओं पर बिजली गिर गई। दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलसी हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि रविवार को नत्थो देवी (38) पत्नी नहने, मायादेवी (36) पत्नी जगदीश, जशोदा (48) और राजन निवासीगण सैनी मोहल्ला गोवर्धन मनोज पुत्र हरिबाबू कौशिक निवासी महमदपुर के खेत में धान से खरपतवार नुकाने गई थीं। दोपहर में झमाझम बरसात शुरू हुई। महिलाएं नीम के पेड़ के नीचे बैठ गईं.
आसमान से तड़तड़ात बिजली महिलाओं पर जा गिरी। नत्थो देवी, मायादेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जशोदा और राजन झुलस गईं।
आधा घंटे तक महिलाएं पेड़ के नीचे अचेतावस्था में पड़ी रहीं। किसान पप्पू निवासी जमुनावता ने फोन कर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल की एंबुलेंस से सीएचसी गोवर्धन पहुंचा दिया। जहां चिकित्सकों ने नत्थो देवी, मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। जशोदा और राजन का उपचार चल रहा है। डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की मौत हुई है। दो महिलाएं घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जाम में फंसी एंबुलेंस
बिजली से घायल महिलाओं को लेकर जा रही निजी अस्पताल की एंबुलेंस 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। एकता तिराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी चाय की दुकान में तमासबीन बने रहे। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए स्थानीय युवकों ने ई-रिक्शा एवं सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया, तब कहीं जाकर एंबुलेंस को रास्ता मिल सका।
- भारत में शराब की खपत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड; पहली छमाही में बिक्री में 10% का जबरदस्त उछाल, अमेरिका-चीन को पछाड़कर ग्लोबल मार्केट में शीर्ष पर देश - November 10, 2026
- गाजियाबाद के वेव सिटी में दहला देने वाली घटना: नौ महीने के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने पति पर लगाया गला घोंटकर हत्या का आरोप - November 10, 2026
- न अली के रहे, न बजरंगबली के…कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, सनातन और स्कूलों के मुद्दे पर घेरा - November 10, 2026