रविवार, 19 सितम्बर 2021: पंचांग, दिशाशूल, राहुकाल, व्रत, त्योहार, देश-विदेश का इतिहास, जन्मदिन, आज अनंत चतुर्दशी

Horoscope INTERNATIONAL NATIONAL PRESS RELEASE RELIGION/ CULTURE

हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। 

आज का ज्ञान

पेड़ के नीचे रखी भगवान की टूटी मूर्ति को देखकर समझ आया कि परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, पर कभी ख़ुद को टूटने नहीं देना। वर्ना ये दुनिया जब टूटने पर भगवान को घर से निकाल सकती है तो फिर हमारी तो  औकात ही क्या है…!

पंचांग

तिथि                        • चतुर्दशी २९:२८+ तक

तदुपरांत                   • पूर्णिमा

मास                         • भाद्रपद शुक्ल पक्ष

व्रत/पर्व/उत्सव         • श्री सूर्यदेव जी

                               • अनंत चतुर्दशी

                               • गणेश विसर्जन

सूर्योदय                    • ०६:०५ बजे

सूर्यास्त                    • १८:१८ बजे

चन्द्रोदय                   • १७:४० बजे

चन्द्रास्त                    • २९:१३ बजे

दिनमान                   • १२घं १२मि ५६से

मध्याह्न                    • १२:११ बजे

रात्रिमान                  • ११घं ४७मि ४९से

विक्रम संवत्            • २०७८ (आनंद)

शक संवत्               • १९४३ (प्लव)

कलि संवत्              • ५१२३  

सूर्य राशि                 • कन्या

सूर्य नक्षत्र                • उत्तराफाल्गुनी

चंद्र राशि                  • कुम्भ

नक्षत्र पद                 • च१- शतभिषा ०९:२१ तक

                              • च२- शतभिषा १५:२२ तक

                              • च३- शतभिषा २१:२४ तक

                              • च४- शतभिषा २७:२८+ तक

                              • च१- पूर्व भाद्रपद

योग                        • धृति १६:४४ तक

तदुपरांत                  • शूल

रवियोग                   • ०६:०५ से २७:२८+ तक

अमृत काल              • २०:१४ से २१:५१ तक

अभिजित मुहूर्त        • ११:४७ से १२:३६ तक

विजय मुहूर्त             • १४:१४ से १५:०२ तक

गोधूलि मुहूर्त            • १८:०६ से १८:३० तक

ब्रह्म मुहूर्त                • २८:३१+ से २९:१८+ तक

दिशाशूल                 • पश्चिम

राहुकाल                  • १६:४६ से १८:१८ तक

भद्रा                        • २९:०२८+ से ३०:०५+ तक

अग्निवास                • पृथ्वी २९:२८ तक

तदुपरांत                  • आकाश

पञ्चक प्रारंभ           • १८ सितम्बर शनिवार १५:२६ से

पञ्चक समाप्त         • २३ सितम्बर गुरुवार ०६:४४ तक

स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*        

अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार

👉🏻 २० सितम्बर सोमवार, भाद्रपद पूर्णिमा, व्रत, स्नान, अन्वाधन, *पूर्णिमा श्राद्ध।*

👉🏻 २१ सितम्बर मंगलवार, पितृपक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध।

👉🏻 २२ सितम्बर बुधवार, द्वितीया श्राद्ध।

👉🏻 २३ सितम्बर गुरुवार, तृतीया श्राद्ध।

👉🏻 २४ सितम्बर शुक्रवार, चतुर्थी श्राद्ध, विघ्नराजा संकष्टी चतुर्थी।

👉🏻 २५ सितम्बर शनिवार, पञ्चमी श्राद्ध।

आज के दिन का इतिहास

1891 – विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट आॅफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।

1893 – स्वामी विवेकानंद ने शिकागो (अमेरिका) के विश्व धर्मसंसद में ऐतिहासिक भाषण दिया।

1893 – न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।

1955 – अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।

1957 – अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1962 – भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।

1982 – स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।

1983 – ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।

1988 – इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

1996 – एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।

1996 – ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

2000 – कर्नम मल्लेश्वरी ने आेलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

2002 – इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।

2006 – सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू। पोप बेनेडिक्ट ने अपनी इस्लाम सम्बन्धी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की। भारत ने आई.एम.एफ़. से सहयोग का वायदा किया।

2006 -थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।

2007 – साइबर वॉर की सम्‍भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्‍थायी कमांड का गठन किया।

2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।

2009 – गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।

2014 – एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।

   आज जन्मदिन

1958 – लकी अली- भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता।

1965 – सुनीता विलियम्स – अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला।

1977 – आकाश चोपड़ा- भारतीय क्रिकेटर।

1927 – कुंवर नारायण – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।

1886 – सैयद फ़ज़ल अली – भारतीय न्यायाधीश थे जो असम और उड़ीसा के राज्यपाल रहे।

1867 – श्रीपाद दामोदर सातवलेकर – बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।

प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल

Dr. Bhanu Pratap Singh