बाल हृदय रोग जांच शिविर की घोषणा
वृद्धजनों और गौसेवा, शपथ भी ली गई
सेवा, समर्पण की मिसाल सीए को याद किया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच ने अपने संस्थापक अशोक जैन सीए की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक गोष्ठी आयोजित की। यह कार्यक्रम रामलाल आश्रम, सिकंदरा में संपन्न हुआ, जहां समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और उनके बताए हुए सेवा-पथ पर चलने की शपथ ली।
पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम में निवास कर रहे 300 से अधिक वृद्धजनों को भोजन कराया गया और गौ माता को चारा वितरित किया गया सेवा-पथ पर आगे बढ़ने की शपथ
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा—
“अशोक जैन सीए द्वारा किए गए सेवा कार्य और पीड़ित मानवता के प्रति उनका समर्पण उन्हें हमेशा अमर बनाए रखेगा। हमें भी हर दिन सेवा की भावना के साथ अपने कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

यादों में जीवंत हुए अशोक जैन सीए
संयोजक सुनील कुमार जैन ने भावुक होते हुए अशोक जैन सीए के जीवन के संस्मरण साझा किए और कहा—
“उन्होंने न केवल समाजसेवा की, बल्कि आगरा में अनेक समाजसेवियों को प्रेरित किया।”
मंत्री एवं प्रवक्ता संदेश जैन ने अशोक जैन सीए को अपना अभिभावक बताते हुए कहा—
“मेरा जीवन उनकी देन है, उन्होंने हमें हमेशा दूसरों की सेवा करना सिखाया।”
महामंत्री सुशील जैन ने कहा—
“उनके परिजन जिस तरह उनके बताए मार्ग पर चल रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि हर दिन उनकी पुण्यतिथि और जन्मदिन के समान है।”

चिकित्सकों के प्रेरणा स्रोत
आगरा विकास मंच मेडिकल प्रकोष्ठ के चिकित्सकों का कहना है कि वह मरीजों की जो सेवा कर पा रहे हैं उसके पीछे प्रेरणा अशोक जैन सीए की है। अशोक एजेंसी चिकित्सकों के भी प्रेरणा स्रोत हैं।
सेवा कार्यों की विरासत को आगे बढ़ाने की पहल
रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने कहा—
“आज आश्रम में 300 से अधिक माता-पिता और 600 गौमाताओं की सेवा हो पा रही है, यह सब अशोक जैन सीए द्वारा लगाए गए सेवा-वृक्ष का ही फल है।”
उन्होंने इस अवसर पर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
बाल हृदय रोगियों के लिए निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की घोषणा
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने 22 फरवरी को एक मेगा हृदय रोग जांच शिविर लगाने की घोषणा की।
इस विशेष शिविर की जानकारी:
✅ स्थान: निशुल्क दिव्यांग सेवा केंद्र, 117, जयपुर हाउस आगरा
✅ समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
✅ डॉक्टर: एस्कॉर्ट मेट्रो हार्ट सेंटर के डॉ. नीरज अवस्थी
✅ सेवाएं: पुराने और नए बाल हृदय रोगियों की निशुल्क जांच, सर्जरी हेतु चयन

अशोक जैन सीए के सेवा-पथ का अनुसरण करने की शपथ
इस अवसर पर उपस्थित कमल चंद जैन, अनूप कुमार अग्रवाल, विनय शर्मा, शांत जैन, स्वर्गीय अशोक जैन सीए की पत्नी ममता जैन, कविता जैन, संगीता सकलेचा, सरिता शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों ने आपसी सहयोग की शपथ भी ग्रहण की।
अशोक जैन सीए की पुण्यतिथि पर यह आयोजन उनकी सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास था। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सेवा में ही जीवन की सार्थकता है।
अगर आप, परिजन या मित्र ओवरवेट और अन्य समस्याओं जैसे मधुमेह, घुटनों की समस्या, बीपी, थॉयराइड, थकान, डिप्रेशन, माइग्रेन, दर्द, सूजन, गठिया, पाइल्स (बवासीर), यूरिन लीक आदि से ग्रसित हैं तो लाइफ स्टाइल व खान-पान बदलकर स्वस्थ हो सकते हैं।
मैं आपकी मदद के लिए तत्पर हूं।
अभी कॉल करें
डॉ. भानु प्रताप सिंह, पत्रकार, लेखक, वेलनेस कोच
9412652233
8279625939
- रौनक ने GLA University Mathura और पत्रकार कमलकांत उपमन्यु का मान बढ़ाया, 278 नेशनल डिबेट में से 251 में प्रथम स्थान पाया - September 29, 2025
- Agra News: गोस्वामी समाज सेवा समिति ने नवरात्रों के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का किया आयोजन, गरबा और भक्ति गीतों झूमे श्रद्धालु - September 28, 2025
- स्वानंद किरकिरे का नाटक खोलेगा बॉलीवुड का असली चेहरा, फिरोज़ जाहिद खान कर रहे हैं ‘बेला मेरी जान’ का निर्देशन - September 28, 2025