कौशाम्बी। जिले के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुंआडीह गांव स्थित गिट्टी प्लांट के पास रात करीब नौ बजे हुआ।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव निवासी श्रीचंद्र (22) पुत्र प्रेमचंद्र और जितेंद्र (24) पुत्र स्व. गोपी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक ही बाइक से टेवां की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक कुंआडीह गिट्टी प्लांट के पास पहुंची, तेज रफ्तार के कारण वह सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि जितेंद्र समेत दो अन्य युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्रीचंद्र की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों में एक युवक हिनौता गांव का बताया जा रहा है, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
- सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: सीबीआई की चार्जशीट में बड़ा दावा,ऑफिस के ही स्टाफ ने दी थी यूपी के शूटरों को सुपारी - August 7, 2026
- गुरु का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: आगरा में पहली बार सजेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ, यूपी के 450 से अधिक चयनित शिक्षक होंगे सम्मानित - August 7, 2026
- रांची स्टूडेंट प्रोटेस्ट: विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, बोलीं- ऐसी हरकतों से नहीं डरेंगे - August 7, 2026