हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं।
पंचांग
तिथि • पञ्चमी १९:३७ तक
तदुपरांत • षष्ठी
मास • भाद्रपद शुक्ल पक्ष
व्रत/पर्व/उत्सव • श्री शनिदेव जी
• ऋषि पञ्चमी, संवत्सरी पर्व
सूर्योदय • ०६:०१ बजे
सूर्यास्त • १८:२७ बजे
चन्द्रोदय • १०:१२ बजे
चन्द्रास्त • २१:३२ बजे
दिनमान • १२घं २५मि ३९से
मध्याह्न • १२:१४ बजे
रात्रिमान • ११घं ३४मि ४७से
विक्रम संवत् • २०७८ (आनंद)
शक संवत् • १९४३ (प्लव)
कलि संवत् • ५१२३
सूर्य राशि • सिंह
सूर्य नक्षत्र • पूर्वाफाल्गुनी
चंद्र राशि • तुला २८:१३+ तक
तदुपरांत • वृश्चिक
नक्षत्र पद • च४- स्वाती ११:२३ तक
• च१- विशाखा १६:५९ तक
• च२- विशाखा २२:३६ तक
• च३- विशाखा २८:१३+ तक
• च४- विशाखा
योग • इन्द्र १४:४२ तक
तदुपरांत • वैधृति
सर्वार्थसिद्धि योग • ०६:०१ से ११:२३ तक
रवि योग • ११:२३ से ३०:०२+ तक
अमृत काल • २५:३६+ से २७:०६+ तक
अभिजित मुहूर्त • ११:४९ से १२:३९ तक
विजय मुहूर्त • १४:१९ से १५:०८ तक
गोधूलि मुहूर्त • १८:१५ से १८:३९ तक
ब्रह्म मुहूर्त • २८:२९+ से २९:१६+ तक
दिशाशूल • पूर्व
राहुकाल • ०९:०८ से १०:४१ तक
अग्निवास • आकाश २१:२९ तक
तदुपरांत • पाताल
स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)
अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार
👉🏻 १२ सितम्बर रविवार, स्कन्द. षष्ठी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन।
👉🏻 १३ सितम्बर सोमवार, ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दूर्वाष्टमी, ज्येष्ठ गौरी व्रत।
👉🏻 १४ सितम्बर मंगलवार, मासिक दुर्गाष्टमी, राधाष्टमी, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, हिन्दी दिवस।
👉🏻 १५ सितम्बर बुधवार, अभियन्ता दिवस, विश्वेश्वेरैया जयन्ती।
👉🏻 १७ सितम्बर शुक्रवार, परिवर्तिनी एकादशी, कल्कि द्वादशी, वामन जयन्ती, कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा जयन्ती।
👉🏻 १८ सितम्बर शनिवार, परिवर्तिनी एकादशी पारण, प्रदोष व्रत, भुवनेश्वरी जयन्ती, शनि त्रयोदशी।
👉🏻 *१८ सितम्बर शनिवार, पञ्चक आरंभ १५:२६ से।*
👉🏻 १९ सितम्बर रविवार, अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन।
👉🏻 २० सितम्बर सोमवार, भाद्रपद पूर्णिमा, व्रत, स्नान, अन्वाधन, *पूर्णिमा श्राद्ध।*
आज के दिन का इतिहास
1893 – शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
1906 – महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।
1919 – अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1939 – इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1941 – अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
1951 – इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
1961 – विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया।
1968 – एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
1971 – मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
1973 – चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट।
1996 – राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
2001 – अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
2003 – चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
2005 – गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।
2006 – पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की। स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब। अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
2007 – येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।
2009 – नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।
2011-रक्षा वैज्ञानिकों ने बनायी ‘ल्यूकोडर्मा’ की अचूक हर्बल औषधि। इस हर्बल द्रव और लगाने के लिए मलहम रूप में होगी। इस दवा के व्यावसायिक उत्पादन और मार्केटिंग के लिए डीआरडीओ ने देश की एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी से करार किया है, जो तकनीकि हस्तांतरण से इसका उत्पादन शुरू करने जा रही है।
9/11 की घटना के बाद एशियाई लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा था, लेकिन भारतीय मूल के लोगों के बारे में अमेरिकियों की सोच बिल्कुल बदल गई है। इसका कारण भारतीयों की प्रतिभा और परिश्रम है।
2012 – सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।
आज जन्मदिन
1895 – विनोबा भावे- भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता।
1901 – आत्माराम रावजी देशपांडे – प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।
1911 – लाला अमरनाथ- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर।
1919 – कन्हैयालाल सेठिया – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।
1962 – प्रह्लाद जोशी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1982 – श्रेया सारन- दक्षिण भारतीय अभिनेत्री।
प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल
- औरंगजेब पर सियासी घमासान: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अबु आजमी के बयान का किया समर्थन, बोले- शिंदे को इतिहास का ज्ञान नहीं - March 4, 2025
- अखिलेश यादव ने 2027 के लिए की ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ की घोषणा, महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी आर्थिक सहायता - March 4, 2025
- Agra News: भदावर परिवार पर अभद्र टिप्पणी, समर्थकों ने बाह कोतवाली में दर्ज करवाया मुकदमा - March 3, 2025