यूपी में बुधवार शाम और देर रात तेज आंधी-बारिश देखने को मिली है, जबकि राजधानी लखनऊ में देर रात शुरू हुई बारिश तड़के 4.00 बजे रुकी। जिसने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दिलाई है। हालांकि, अचानक बदले मौसम के दौरान कई हादसे भी हुए हैं। दरअसल, यूपी में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से करीब दो दर्जन लोगों की मौत की खबर है।
दरअसल, बुधवार रात 8.30 बजे दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में आयी तेज आंधी और ओलावृष्टि ने व्यापक तबाही मचाई। गाजियाबाद में 50 से ज्यादा पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए। मेरठ, आगरा समेत 12 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इन जिलों में बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से 22 की मौत हो गई। आंधी-बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं आम की फसल को नुकसान होने का अनुमान है।
गाजियाबाद में आंधी-बारिश में एक युवक और दो महिलाओं की मौत हो गयी। गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में दर्जनों पेड़ उखड़ गए, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। अलग-अलग हादसों में मेरठ और सोनभद्र में दो-दो लोगों की मौत गई, जबकि अलीगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पश्चिमी यूपी के जिले बिजनौर में आंधी की वजह से गिरे एक पेड़ के चलते एक सिपाही की जान चली गई।
गोरखपुर के एम्स थानाक्षेत्र में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई जबकि पेड़ गिरने से एक किशोर और झोपड़ी से दबकर एक महिला की मौत हो गई। प्रदेश के 39 जिलों में गुरुवार को भी सुबह लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और आज बारिश का अलर्ट है।
-साभार सहित
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026