आगरा। आम्बेडकर पुल पर गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे तीन दोस्त सेल्फी लेने के चक्कर में आंबेडकर पुल से नीचे आ गिरे। पुल से बीस फूट की ऊंचाई से तीन युवकों के नीचे गिरने से अफरा-तफरी फैल गई। राहगीरों की मदद से अन्य दोस्तों ने इलाज के लिए तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
छत्ता थाना क्षेत्र के भैरव बाजार चंदा पान बाली गली निवासी बारहवीं के छात्र साहिल का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। वह शाम सात बजे बाइक से मोहल्ले की रहने वाले राज और रोहित के अलावा अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने बाइकों पर सवार होकर रामबाग गए हुए थे। वापसी में साहिल, राज और रोहित तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। रात करीब 12 बजे बजे अंबेडकर पुल पर टर्न लेते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों दोस्त एक साथ पुल से नीचे सड़क पर आ गिरे।
यह देखकर दोस्तों में चीख पुकार मच गई। नीचे पहुंच कर दोस्तों ने राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया। रोहित को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जबकि साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से तीनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें तीनों युवक सड़क पर तड़पते हुए नजर आ रहे हैं।
इंस्पेक्टर छत्ता ने बताया-बाइक से तीन युवक एत्माद्दौला की तरफ से आ रहे थे। आंबेडकर पुल पर टर्न के पास तीन पुल से नीचे गिर पड़े। घायल युवक में राज, साहिल और रोहित तीनों दोस्त हैं।
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026