दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड और खुदकुशी का मामला सामने आया है। एक ही घर में तीन लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी और बेटी की हत्या करके शख्स ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस इस हत्याकांड की वजह जानने की कोशिश कर रही है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी आउटर जिमी चिराम ने बताया कि वारदात आर जेड ई ब्लॉक में हुई है।
पुलिस ने बताया कि निहाल विहार पुलिस स्टेशन में सुबह करीब साढ़े 9 बजे इस घटना को लेकर फोन आया था। कॉल आते ही पुलिस निहाल विहार के गली नंबर-5 में घटनास्थल पर पहुंची थी। मौके पर जब टीम पहुंची तो वहां पर देखा कि एक शख्स फंदे से लटका हुआ है जबकि दो लोगों की डेड बॉडी बेड पर पड़ी हुई है।
मृतकों की पहचान अजय, उसकी पत्नी टीना और 4 साल की बेटी वर्षा के रूप में हुई है। अजय का बेटा काम के सिलसिले में बाहर गया था। जब वह लौटा तब वारदात के बारे में पता चला।
शुरुआती जानकारी में पुलिस को लग रहा है कि अजय ने पहले पत्नी की और बेटी की हत्या की और फिर फंदे पर लटक गया। मकान का गेट अंदर से बंद था। मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। आगे की जांच में पता चला कि मृतक अजय हवाई का काम करता था और उसका 22 साल का बेटा इलेक्ट्रिशियन का।
विस्तृत पूछताछ की जा रही है जिससे पूरे मामले का पता चल सके। तीनों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल में छानबीन के बाद भेज दिया गया है।
-एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026