[ad_1]
बॉलीवुड में जब भी सबसे बेहतरीन एक्टर्स की बात की जाएगी तो उसमें मरहूम इरफान खान का नाम जरूर लिया जाएगा। इरफान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में किरदार निभाए। उनकी कॉमेडी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ को आज भी काफी पसंद किया जाता है जिसमें उनकी को-स्टार पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर थीं। अब सबा कमर ने बताया है कि इरफान के इंतकाल के बाद आज भी उन्हें किस बात का अफसोस है।
एक हालिया इंटरव्यू में सबा कमर ने इरफान के साथ अपनी यादें साझा कीं। सबा ने कहा कि उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है कि फिल्म पूरी होने के बाद वह इरफान के संपर्क में नहीं रहीं। इरफान को याद करते हुए सबा ने कहा कि वह ‘हिंदी मीडियम’ के सेट पर हमेशा हंसी-मजाक करते रहते और चुटकुले सुनाते रहते थे। सबा ने कहा, ‘मेरी इरफान से अच्छी दोस्ती थी। वह सेट्स पर काफी जोक्स सुनाते रहते थे। वह आसपास रहते थे तो माहौल बहुत हल्का रहता था।’
एक एक्टर और व्यक्ति के तौर पर इरफान की तारीफ करते हुए सबा ने कहा कि वह एक डाउन टू अर्थ व्यक्ति थे जो बिल्कुल अलग तरह से काम करते थे। उन्होंने कहा, ‘इरफान के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग था। वह एक महान एक्टर थे और बिल्कुल डाउन टू अर्थ थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। वह एक बेहतरीन इंसान थे और मुझे अफसोस है कि मैं उनके साथ संपर्क में नहीं रही।’
बता दें कि इरफान खान को साल 2018 में कैंसर हो गया था। इसके बाद वह एक साल तक इसका इलाज कराने के लिए लंदन चले गए थे। फरवरी 2019 में वापस लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। इसके बाद मुंबई के हॉस्पिटल में 28 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया।
-एजेंसियां
[ad_2]
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026