लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर एक फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ बनाई जा रही है । इस फिल्म के मेकर्स ने आज गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में गोरखपुर के संघर्षों और सीएम योगी के विद्यार्थी जीवन की कहानी दिखाई दे रही है।
फिल्म अजेयः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ कई दिनों से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी। वजह ये थी कि फिल्म को मंजूरी मिलने में देरी हो रही थी. जिस कारण से फिल्म के निर्माताओं ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब करीब । महीने बाद फिल्म की रिलीज की नई डेट का एलान हुआ है। जानिए कब दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म।
19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज की नई तारीख की घोषणा की है। ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी मैकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इसके कैप्शन में लिखा कि जंग लंबी थी पर इरादा लोहे की तरह पक्का था, अब उसे अंजाम तक पहुंचने का समय आ गया है। एक कठिन संघर्ष के बाद, आखिरकार जीत का जश्न मना रहे हैं।’
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026