मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज जारी किया गया और इसने दर्शकों को उत्सुक कर दिया है। हालांकि, अंकिता लोखंडे ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना सपोर्ट दिखाया। ट्रेलर आपको राजनेता और कार्यकर्ता विनायक दामोदर सावरकर की यात्रा और भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष से रूबरू कराता है।
ट्रेलर में जहां रणदीप हुड्डा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा है, वहीं अंकिता लोखंडे उनकी पत्नी का किरदार निभाकर सभी को उतना ही प्रभावित कर रही हैं। अंकिता की भूमिका, जिसने दर्शकों को समान रूप से आकर्षित किया है, कहानी को उजागर करने में महत्वपूर्ण है। फिल्म का ट्रेलर मीडिया की उपस्थिति में दिखाया गया और इसने उन्हें काफी प्रभावित भी किया है।
अंकिता और रणदीप के किरदारों में गहराई यह है कि दोनों वास्तविक शख्सियतों से काफी मिलते-जुलते दिखते हैं, जो उन्हें भरोसेमंद और विश्वसनीय बनाता है। ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की भूमिका निभाने में रणदीप के दृढ़ विश्वास और उनकी पत्नी ‘यमुनाबाई’ की भूमिका निभाने के लिए अंकिता के समर्पण ने फिल्म के प्रति जनता के बीच प्रत्याशा बढ़ा दी है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे के अलावा अमित सियाल भी अहम भूमिका में हैं।
‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से एक्टर रणदीप हुड्डा अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को ज़ी स्टूडियोज, आनंद पंडित, रणदीप हुडा, संदीप सिंह और योगेश राहर ने प्रोड्यूस की है। इतने प्रभावशाली ट्रेलर के साथ, स्वातंत्र्य वीर सावरकर 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दर्शकों को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
-up18News/अनिल बेदाग
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026