उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग ने भले ही पांच भेड़ियों को पकड़ लिया है लेकिन लोगो में अब तक दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार की रात और बुधवार की तड़के सुबह जिले के दो अलग अलग जगहों पर भेड़िये ने बच्चियों पर हमला किया। अपने जबड़े में दबाकर ले जाने की कोशिश की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे के करीब हरदी थाने के ग्राम पंचायत मैकुपुरवा के मजरा गड़रियन पुरवा गांव की रहने वाली 11 साल सुमन को घर के अंदर हमला कर दिया। सुमन अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने पर मां की आंख खुल गई। चीख पुकार सुनकर लोगो आ गए और भेड़िया सुमन को छोड़ कर भाग गया।
वहीं दूसरा मामला खैरीघाट थाने के भवानीपुर के महिजिदिया गांव की रहने वाली शिवानी अपनी मां के साथ छप्पर के नीचे चरपाई पर सो रही थी। बुधवार की तड़के सुबह 4:45 बजे भेड़िये ने शिवानी को अपने जबड़े में दबाकर खींच ले गया। मां की चीख सुनकर आस के लोग आ गए जिसकी वजह से भेड़िया बच्ची को वहीं छोड़ कर भाग गया। दोनो घायल बच्चियों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। बाद में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
साभार सहित
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026