प्रशांत वर्मा और तेजा सज्जा की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान’ के प्री-रिलीज के ये वादा किया था कि वो फिल्म की हर एक टिकट से 5 रुपये राम मंदिर ट्रस्ट फंड में दान के रूप में देगे, जिसको हाल ही में पूरा किया गया है.
प्रशांत वर्मा (Prashant Verma) और तेजा सज्जा (Teja Sajja) की फिल्म ‘हनुमान’ 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. कुछ दिन पहले तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ की टीम ने वादा किया था कि बॉक्स ऑफिस पर बिकने वाले हर एक टिकट से 5 रुपये का योगदान अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के विकास और वृद्धि के लिए दिया जाएगा.
इसका उद्घाटन कल 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहा है, जिसको लेकर पूरा देश उत्साहित है. इसी बीच फिल्म की टीम ने अपना वादा पूरा करते हुए राम मंदिर को पूरी 2,66,41,055 रुपये की भारी राशि दान की है, लगभग 2.6-2.7 करोड़, जिसके हिसाब से फिल्म के अब तक बॉक्स ऑफिस पर 53,28,211 टिकट बेचे गए हैं. इतना ही नहीं, इस कदम को उठाने के बाद फिल्म की पूरी टीम ने कई नेटिज़न्स को हैरान कर दिया है.
– एजेंसी
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026