इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 15वें सीजन में सभी 70 लीग मैच खत्म हो चुके हैं। प्लेआफ की चारों टीमों के नाम पर फैसला हो चुका है और अब क्वालीफायर और एलिमिनेटर के लिए टीमें कोलकाता पहुंच चुकी हैं। कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है।
IPL 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। ग्रुप स्टेज में टाप चार में रहने वाली टीमों को प्लेआफ में जगह मिली है। 24 मई को पहले स्थान पर रहने वाली गुजरात और दूसरे नंबर पर रही राजस्थान के बीच क्वालीफायर 1 का मुकाबला खेला जाना है। इसके बाद 25 मई को तीसरे स्थान पर रही लखनऊ की टीम का मुकाबला एलिमिनेटर में चौथे नंबर की टीम बैंगलोर के साथ होगा। यह दोनों ही मुकाबले कोलकाता में ही होने हैं और यहां के बाद दोनों ही मैच की विजेता और क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम अहमदाबाद रवाना हो जाएगी।
कैसा होगा पिच का मिजाज
IPL के बचे आखिर के इन मुकाबलों के लिए कोलकाता की पिच कैसी होगी और क्या कहता है यहां हुए मुकाबलों का रिकार्ड। कोलकाता के इडेन गार्डन्स में अब तक कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके है। इन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करे वाली टीम ने 5 मैच में जीत हासिल की है जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम भी 5 बार ही जीती है।
पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 150 के पास रहा है। दूसरी पारी बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर इस मैदान पर 136 रन के करीब रहा है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 201 रन का है जबकि सबसे छोटा स्कोर 70 रन का रहा है। औसतन 162 रन के स्कोर का पीछा इस मैदान पर करना आसान रहा है।
-एजेंसियां
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026