आगरा: थाना लोहामंडी के अंतर्गत जटपुरा स्थित एक दुकान में चार्ज करते समय पेटीएम मशीन धमाके के साथ फट गई। इससे दुकानदार और उसका बेटा झुलस गये। धमाके के कारण दुकान में आग भी लग गई, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।
जटपुरा में एक घर के बाहर ही परचून की दुकान बनी हुई है। सुबह करीब दस बजे दुकानदार भूरा अपनी पेटीएम मशीन को चार्जिंग के लिए लगा रहा था, तभी मशीन तेज आवाज के साथ फट गई। इसके कारण दुकान में रखे सामान में आग लग गई।
आग बुझाने के चक्कर में दुकानदार भूरा और उसका बेटा अरहान झुलस गये। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता-पुत्र दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- शाहगंज से भोगीपुरा तक गूंजा ‘जय झूलेलाल’: झांकियों और भजनों के बीच अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने जीता सबका दिल - March 21, 2026
- सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानसिक मरीज से दुष्कर्म, सफाई कर्मचारी पर आरोप; 5 माह की गर्भावस्था से खुलासा - March 20, 2026
- यूपी में महा-मंथन: योगी मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, संगठन और सरकार में होगा बड़ा फेरबदल - March 20, 2026