आगरा: फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए विकास की एक बड़ी खबर आई है। बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को नई मजबूती देते हुए क्षेत्र में कुल 23 सड़कों के नवनिर्माण और कायाकल्प को हरी झंडी मिल गई है। राज्य सड़क निधि योजना के तहत इसके लिए ₹24.78 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के बाद मिली इस मंजूरी से क्षेत्र की लगभग 47 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़कों का उद्धार होगा। इन सभी मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा युद्ध स्तर पर कराया जाएगा।
सांसद राजकुमार चाहर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इन सड़कों के बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने और विद्यार्थियों को कॉलेज जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
‘श्यामो बमरौली कटारा’ से लेकर ‘जाजऊ रेलवे फाटक’ तक, यह प्रोजेक्ट ग्रामीण कनेक्टिविटी की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस सौगात के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। अब गड्ढों और धूल भरे रास्तों से निजात मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
- आपका पैसा भी अता-पता लापता है…, चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को राहत नही, 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश - October 7, 2026
- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: एक्स पोस्ट पर लिखकर कहा— “एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं मोदी” - October 7, 2026
- मेरठ में सांप से पति को डसवाकर हत्या करने वाली पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप दोषी करार, 16 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - October 7, 2026