ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC पर विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि चीन ने दोनों देशों के बीच हुए लिखित समझौतों की अवहेलना की.
अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मैराइज़ पेन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान एस. जयशंकर से जब पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सेना के बीच विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “चीन की ओर से 2020 में सीमा पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती न करने को लेकर हुए लिखित समझौतों की अवहेलना के कारण ये स्थिति पैदा हुई. जब एक बड़ा देश लिखित प्रतिबद्धताओं की अवहेलना करता है, तो ये पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय है.”
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जब विदेश मंत्री से ये सवाल किया गया कि क्या ऑस्ट्रेलियाई दौर पर क्वॉड देशों के नेताओं के संग बैठक में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर चर्चा की गई तो उन्होंने हाँ में जवाब दिया.
उन्होंने कहा, “हाँ… हमने (क्वॉड) भारत और चीन के संबंधों पर बात की क्योंकि हम एक-दूसरे को अपने पड़ोस में हो रही गतिविधियों की जानकारी देते हैं और ये उसी का हिस्सा है. ये ऐसा मसला है जिसमें कई देशों की रुचि है, ख़ासतौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आने वाले देश.”
पैंगोंग झील में जून 2020 में भारत और चीन की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध शुरू हो गया था. इसके बाद ही दोनों देशों ने इस इलाके में धीरे-धीरे दसियों हज़ार सैनिकों के साथ ही भारी हथियार भी तैनात कर दिए हैं.
-एजेंसियां
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026