मायानगरी मुंबई से ताज की नगरी आगरा पहुंचीं मशहूर टीवी अभिनेत्री हुनर गांधी ने नूर-ए-ताज सीजन 8 में शिरकत करने से पहले ताजमहल का दीदार किया और उसकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की। ताज की अद्भुत चमक के साथ उनका नूर भी खिल उठा। उन्होंने कहा कि ताजमहल की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस खास मौके पर हुनर गांधी ने फ्लाईरोप आगरा की फेदर ड्रेस पहनी, जो उनकी एलीगेंस को और भी निखार रही थी। उनके मेकअप का जादू ग्लो बाय मिनी (Glow by Mini) ने बिखेरा, जिन्होंने उन्हें एक परफेक्ट लुक दिया। वहीं, आगरा और उसके आस-पास की दिलचस्प जानकारियां उन्हें अपना टुंडला के फैसल ने दीं, जिससे उनका सफर और भी यादगार बन गया।
भानु प्रताप सिंह, नूर-ए-ताज के आयोजक, ने हुनर गांधी का भव्य स्वागत किया और उनकी उपस्थिति को इवेंट के लिए खास बताया। इवेंट में शामिल होकर हुनर गांधी ने मंच पर दिखाई गई क्रिएटिविटी और फैशन टैलेंट की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नूर-ए-ताज जैसे भव्य आयोजन उभरते टैलेंट को एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।
इस पूरे यादगार सफर को जेडी फिल्म्स एंड प्रोडक्शन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिससे हर लम्हा हमेशा के लिए अमर हो गया। आगरा की ऐतिहासिक विरासत और नूर-ए-ताज की भव्यता ने हुनर गांधी पर एक गहरी छाप छोड़ी, जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगी।
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026