मुंबई (अनिल बेदाग): ऑटोमोबाइल सेक्टर में उत्सर्जन नियंत्रण उत्पाद बनाने वाली कंपनी टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की शुरुआत बुधवार, 12 नवंबर 2025 से करने जा रही है। यह शुक्रवार, 14 नवंबर तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की तारीख 11 नवंबर तय की गई है।
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹378 से ₹397 प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया है, जबकि प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य ₹10 होगा। निवेशक न्यूनतम 37 इक्विटी शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकेंगे।
इस निर्गम के तहत टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी बेचकर लगभग ₹3,600 करोड़ रुपये जुटाएगी। इश्यू के पूरा होने के बाद कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध होंगे, जिसमें एनएसई को नामित स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है।
जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और एचएसबीसी सिक्योरिटीज इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLMs) के रूप में कार्य कर रहे हैं।
यह आईपीओ बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है। इसमें 50% से अधिक हिस्सा अर्हता प्राप्त संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के लिए और कम से कम 35% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।
मुख्य बिंदु:
IPO ओपनिंग डेट: 12 नवंबर 2025
क्लोजिंग डेट: 14 नवंबर 2025
प्राइस बैंड: ₹378 – ₹397 प्रति शेयर
लॉट साइज: 37 शेयर
इश्यू साइज: ₹3,600 करोड़ (ऑफर फॉर सेल)
लिस्टिंग: बीएसई और एनएसई
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026