संयुक्त निदेशक कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना जारी, मथुरा जनपद के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
Agra, Uttar Pradesh, India. तृतीय दिवस के सांकेतिक धरने का नेतृत्व करते हुए केंद्रीय समिति के संयोजक एवं अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने आगामी कार्यक्रमों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, औरेया, कन्नौज, इटावा, झांसी, जालौन और ललितपुर आदि जिलों में आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की आवश्यकता, औचित्य, प्रयास और सुझाव विषय पर एक अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच परिचर्चा और संगोष्ठिया आयोजित की जाएंगी। 20 अप्रैल से 15 मई तक जन सम्पर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, विधायकों, सांसदों और उत्तर प्रदेश के मंत्रियों को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन की प्रतियां डाक से भेजी जाएंगी।
तीसरे दिन के धरने के सरंक्षक एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षक नेता और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अग्रवाल जी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संघर्ष समिति का पुनर्गठन करके 15 जनपदों में जिला बार संघर्ष समिति के गठन में संघर्षशील निष्ठावान साथियों को स्थान प्रदान कर संघर्ष को तेज किये जाने की आवश्यकता है ।
लगातार तीसरे दिन के धरने की अध्यक्षता करते हुए प्रेम महाविद्यालय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देव प्रकाश ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति द्वारा तीन तीन बार शासन को आगरा में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय बोर्ड के गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन आगरा के साथ सौतेला व्यवहार कर हठधर्मिता अपनाते हुए यह पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर क्षेत्रीय बोर्ड का गठन क्यो नहीं कर रहा है? भाजपा सरकार और आगरा के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तरफ आगरा की जनता आशा लगाए हुए है कि इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद के गठन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मिशन गौरव का जो आयोजन इस वर्ष किया जा रहा है उसमें इसे वरीयता मिलनी चाहिए।
महामंत्री डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि आज मथुरा से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, राजकीय शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार यादव, जिलाध्यक्ष विशम्भर दयाल पराशर, मण्डलीय मंत्री चन्द्रवीर सिंह, अटेवा के जिलाध्यक्ष जुग्गीलाल वर्मा, डॉ. आनन्द वीर सिंह प्रदेश सलाहकार, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. महेश कांत शर्मा एवं जिला मंत्री ग्यासी राम जादौन, माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने धरने को अपने अपने संगठनों की तरफ से समर्थन दिया।
धरने पर कोऑर्डिनेटर सत्यवीर सिंह रावत, बनवारी लाल राजपूत, महावीर सिंह, रवेंद्र सिंह, डॉ. भोज कुमार शर्मा, प्रमोद गौतम, मनोज कुमार, मीणा वर्मा, गिरीश त्यागी, नरेंद्र त्यागी, राहुल बजाज, भीमसेन, राजेन्द्र सिंह, नरेंद्र पाल, ब्रजराज सिंह, गीतम सिंह, रामदास, चोबेलाल, ब्रजेश कुमार गोयल, डॉ. अनार सिंह, रुस्तम, राजेश कुमार, विनय चौहान, आनन्द सिंह, हाकिम सिंह, कृष्ण कुमार गोयल, मुकेश बाबू, दीपक सोलंकी, मनमोहन शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, अशोक कुमार यादव, नरेश चंद्र जैन ने विचार व्यक्त किये।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026