Agra, Uttar Pradesh, India. ताज प्रेस क्लब के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पहले दिन यानी कि 31 अक्टूबर को किसी ने नामांकन नहीं भरा। दूसरे दिन यानी एक नवंबर, 2022 को सुनयन शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए, केपी सिंह ने महासचिव पद के लिए लाखन सिंह बघेल व पीयूष शर्मा ने कोषाध्यक्ष, डॉ. भानु प्रताप सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन की यह प्रकिया अभी दो दिन और यानी तीन नवंबर तक चलेगी।
प्रत्याशी दोपहर के समय अपने समर्थकों के साथ घटिया आजम खां स्थित प्रेस क्लब पहुंचे। वहां सबसे पहले मनोज गोयल, राजकुमार मीणा आदि ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनयन शर्मा, महासचिव पद के प्रत्याशी केपी सिंह और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी लाखन सिंह बघेल के साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात तीनों प्रत्याशियों ने अपने फार्म नामांकन अधिकारी उपेंद्र पुरी गोस्वामी और वीरेंद्र चौधरी को सौंपे। उन्होंने नामांकन पत्रों की जांच की। इसके पश्चात निर्धारित शुल्क जो कि अध्यक्ष के लिए दो हजार रुपये, महासचिव पद के लिए दो हजार रुपये, कोषाध्यक्ष पद के लिए 1500 रुपये तथा उपाध्यक्ष पद के लिए डेढ़ हजार रुपये जमा कराये।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनयन शर्मा के प्रस्तावक निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा और अनुमोदक बचन सिंह सिकरवार रहे। इस अवसर पर श्री शिवकुमार भार्ग, श्री जगत शर्मा, श्री राजेश दीक्षित ने कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भरा। आलोक द्विवेदी ने सचिव के ले नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। दूसरे दिन कुल लगभग 60 नामांकन फार्म बिके हैं।

नामांकन के समय दैनिक जागरण के आशीष भटनागर, राजेश मिश्रा, संजय वर्मा, प्रभजोत कौर के अलावा आज अखबार के संजीव शर्मा, सी न्यूज के उमेश शर्मा, असलम सलीमी, शिवकुमार भार्गव, वीरेंद्र गोस्वामी, कुलदीप नरायन शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सुराना, सीपी सिंह, ऋषि गुप्ता, अधर शर्मा, पीयूष शर्मा, शीतल सिंह, राजीव दधीच, मुनेंद्र शंकर त्रिवेदी सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026