taj press club election

Taj Press Club Election ‘मेरे पर्चे निरस्त कर दो’, इसके बाद भी नामांकन पत्रों की जांच में चुनाव अधिकारियों ने दिखाया संयम, अब 8 को करेंगे विचार

Election

ताज प्रेस क्लब पर पूरे दिन गहमागहमी, नाम वापसी 8 को, मतदान 13 नवंबर को

Agra, Uttar Pradesh, India. ताज प्रेस क्लब के चुनाव (Taj Press Club Election) की नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को पर्चों की जांच की गई। उपाध्यक्ष और सचिव पद के दावेदार आदर्श नंदन गुप्त के पर्चों में खामियां पाई गई। चुनाव अधिकारी विनोद भारद्वाज ने उन्हें फोन किया। जांच के समय उपस्थित न रहने की बात कही। इस पर आदर्श नंदन गुप्त ने कहा- मेरे पर्चे निरस्त कर दो। इसके बाद भी चुनाव अधिकारियों ने संयम का परिचय दिया। अभ नाम वापसी वाले दिन यानी आठ नवम्बर को विचार होगा। मतदान रविवार 13 नवम्बर को होगा। उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

 

चुनाव अधिकारी विनोद भारद्वाज, राजीव सक्सेना व सहायक वीरेंद्र चौधरी, उपेन्द्र पुरी गोस्वामी ने पर्चो की जंच की। संजय तिवारी ने भी सहयोग किया। शरद शर्मा नाम के दो प्रत्याशी हैं। इस पर एक को प्रथम और दूसरी को द्वितीय कर दिया गया है। जय सिंह वर्मा के नाम में वर्मा के स्थान पर शर्मा लिख गया। इसे दुरुस्त कराया गया। विभिन्न पदों के दावेदारों का आमना-सामना हुआ तो प्रेमपूर्ण व्यवहार करते नजर आए। यह बात अलग है कि पीठ पीछे एकदूसरे की कमियां गिनाते हैं।

 

पर्चों की जांच के दौरान ताज प्रेस क्लब पर पूरी गहमागहमी रही। प्रत्याशीगण कोने में ले जाकर चर्चा करते दिखाई दिए। धीरज शर्मा ने मतदाता सूची में नाम न होने पर आपत्ति जताई। केपी सिंह का पर्चा खारिज कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। एक फार्म हाउस पर कुछ मतदाताओं पकी दावत कराने की भी चर्चा है। जानकारों का कहना है कि यह गलत परंपरा है।

 

बात दें कि अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष पद पर सात, महासचिव पद पर छह, कोषाध्यक्ष पद पर चार, सचिव पद पर दस और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

 

अध्यक्ष पद के प्रत्याशीः सुनयन शर्मा, अशोक अग्निहोत्री, ओम ठाकुर, भुवनेश श्रोत्रिय, देशदीपक तिवारी। एक प्रत्याशी चुना जाएगा।

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशीः मनोज मिश्रा,  डॉ. भानु प्रताप सिंह, मोहनलाल जैन, आदर्श नन्दन गुप्त, रमेश राय, आशीष भटनागर, अनुपम चतुर्वेदी। तीन उपाध्यक्ष चुना जाने हैं।

महासचिव पद के प्रत्याशीः केपी सिंह, विवेक कुमार जैन, प्रभजोत कौर, आलोक कुलश्रेष्ठ, अधर शर्मा, महेश धाकड़। एक प्रत्याशी चुना जाएगा।

सचिव पद के प्रत्याशीः पवन तिवारी, मोहनलाल जैन, मुनीन्द्र शंकर त्रिवेदी, एमडी खान, श्यामल गांगुली, आदर्श नन्दन गुप्त, आलोक द्विवेदी, यतीश लवानिया, वीरेंद्र गोस्वामी, राजीव दाधीच। तीन प्रत्याशी चुने जाने हैं।

कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशीः मनोज मित्तल, पीयूष शर्मा, रामनिवास शर्मा, लाखन सिंह बघेल। एक प्रत्याशी चुना जाएगा।

 

कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशीः संदीप जैन, अमित पाठक, जयसिंह वर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, मोहनलाल जैन,  शिवप्रकाश भार्गव, शरद शर्मा, जगत नारायन शर्मा, रामहेत शर्मा, राजेश शर्मा, शशिकांत मिश्रा,  अरुण रावत,  महेश शर्मा, श्यामल गांगुली, राजेश दीक्षित, हरिओम रावत, डॉ. एमसी शर्मा, मनोज गोयल, सूर्य प्रकाश शर्मा ने पर्चे भरे हैं। 11 प्रत्याशी चुने जाने हैं।

 

 

Dr. Bhanu Pratap Singh