Agra News: बंदरों का ‘डेथ ट्रैप’ बना वेस्ट अर्जुन नगर, झपट्टा मारते ही संतुलन बिगड़ा, छत से गिरी महिला, मौके पर ही मौत

आगरा: ताजनगरी के थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट अर्जुन नगर में बंदरों का आतंक एक बार फिर मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ा है। गुरुवार को छत पर गई 62 वर्षीय विरमा देवी (पत्नी चरण सिंह) पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। बंदरों के झपट्टे से घबराई महिला का संतुलन बिगड़ गया और […]

Continue Reading

सर, मैं पढ़कर अफसर बनना चाहती हूँ…जालौन की 8 साल की मासूम की गुहार पर भावुक हुए DM-SP, प्रशासन उठाएगा पढ़ाई का पूरा खर्च

जालौन। “मेरी मां मर गई है और पापा छोड़कर चले गए हैं… लेकिन सर मैं पढ़कर अफसर बनना चाहती हूं।” विकासखंड रामपुरा की ग्राम पंचायत कंझारी में आयोजित जन चौपाल के दौरान 8 वर्षीय मासूम राधिका के यह शब्द सुनकर मंच पर मौजूद डीएम से लेकर एसपी तक भावुक हो गए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी-कर्मचारी […]

Continue Reading

ब्रेकआउट वर्ष के बाद KRAFTON इंडिया 2026 में राइजिंग स्टार प्रोग्राम के साथ लौटा

बैंगलोर (कर्नाटक) [भारत], 22 जनवरी: ज़मीनी स्तर पर मजबूत प्रभाव और उल्लेखनीय विकास कहानियों से भरे एक वर्ष के बाद, KRAFTON इंडिया ने आज KRAFTON इंडिया ईस्पोर्ट्स राइजिंग स्टार्स प्रोग्राम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की। यह पहल देशभर में जमीनी स्तर की ईस्पोर्ट्स प्रतिभा को संवारने के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक […]

Continue Reading

धार भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बसंत पंचमी पर पूजा भी होगी और नमाज भी, समय किया तय

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार जिले स्थित विवादित भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने आदेश दिया है कि बसंत पंचमी के दिन भोजशाला परिसर में हिंदुओं को पूजा-अर्चना की अनुमति होगी, वहीं मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार की नमाज अदा करने की इजाजत भी दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने […]

Continue Reading

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट, दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में सुरक्षा कड़ी, AI स्मार्ट चश्मों से होगी निगरानी

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की नजर दिल्ली के प्रमुख स्थानों के साथ-साथ अयोध्या के राम मंदिर और जम्मू के रघुनाथ मंदिर पर भी है। अलर्ट के बाद दिल्ली समेत कई […]

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा: सेना का वाहन 200 फुट गहरी खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, 9 घायल

भद्रवाह। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खंटॉप इलाके में गुरुवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार सेना का बुलेट-प्रूफ वाहन कुल 17 कर्मियों को लेकर एक ऊंचाई […]

Continue Reading

यूपी दिवस पर सीएम योगी का पत्र: “बीमारू राज्य से भारत का ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश”, प्रदेशवासियों के नाम भावुक संदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को एक पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश की प्रगति और सफलताओं का विस्तृत जिक्र किया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए अब बीमारू राज्य से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन गया है। योगी आदित्यनाथ ने […]

Continue Reading

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रशासन का दूसरा नोटिस, एंट्री पर लग सकता है लाइफटाइम बैन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज माघ मेला 2026 में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न करने के […]

Continue Reading

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, मुसलमानों का साथ न मिले तो प्रधानी भी नहीं जीत पाएगी सपा

बागपत। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने बागपत दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और विकास कार्यों की समीक्षा के बाद मीडिया से मुखातिब हुए डिप्टी सीएम ने विपक्ष की राजनीति पर कड़े प्रहार किए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी […]

Continue Reading

स्पेनिश विदेश मंत्री अल्बेरेस ने की जयशंकर से मुलाकात, ‘इंडो-पैसिफिक’ में भारत के साथ मिलाएगा हाथ

नई दिल्ली। वैश्विक अनिश्चितता और तेजी से बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच भारत को स्पेन का खुला समर्थन मिला है। स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने भारत को अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने वाला ‘भरोसेमंद देश’ बताते हुए कहा कि ऐसे समय में स्पेन के लिए भारत के साथ मजबूत रिश्ते बनाना बेहद […]

Continue Reading