आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’

लखनऊ/गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्यों में शामिल और पूर्व मंत्री आजम खान की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बहुचर्चित मामलों में निचली अदालत से राहत मिलने के तुरंत बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) द्वारा की गई नई कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर भूचाल […]

Continue Reading

“जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में ‘जनगणना 2027’ के तृतीय संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी जनगणना 2027 उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास और आगामी दशक की नीतिगत कार्ययोजना तैयार करने में सबसे महत्वपूर्ण धुरी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने […]

Continue Reading

अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी था… सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन; परिवार के बारे में फैले भ्रामक प्रचार पर रखी अपनी बात

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) का नई दिल्ली में भव्य विमोचन किया गया। इस संस्मरण का हिंदी अर्थ ‘अपनापन: प्यार का एक सफर’ है। विमोचन समारोह के दौरान सोनिया गांधी ने पुस्तक लिखने के पीछे की मुख्य […]

Continue Reading

आगरा में मास्टर प्लान-2031 को अमलीजामा पहनाने की तैयारी तेज: ADA तैयार कर रहा है विभिन्न क्षेत्रों के लिए जोनल डेवलपमेंट प्लान

आगरा: ताजनगरी के सुनियोजित विकास और भविष्य की बढ़ती जरूरतों को पुख्ता तौर पर ध्यान में रखते हुए आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने ‘मास्टर प्लान-2031’ को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में अपनी कवायद बेहद तेज कर दी है। इसके तहत शहर के अलग-अलग जोनों के लिए जोनल डेवलपमेंट प्लान (Zonal […]

Continue Reading

फतेहपुर सीकरी में भाजपा महिला मोर्चा का भव्य अभिनंदन समारोह: प्रशांत पौनिया बोले- ‘मोदी सरकार ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर और सशक्त’

फतेहपुर सीकरी (आगरा): भारतीय जनता पार्टी की महिला शक्ति और सांगठनिक एकजुटता का एक शानदार प्रदर्शन ताजनगरी के ऐतिहासिक क्षेत्र फतेहपुर सीकरी स्थित ऋद्धि सिद्धि रिसोर्ट में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह के दौरान देखने को मिला। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूनम राजमल अग्रवाल के सफल संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा […]

Continue Reading

एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का बड़ा कारनामा: डाउन सिंड्रोम से पीड़ित 4 वर्षीय मासूम की आहार नली से निकाली घंटीनुमा वस्तु

आगरा: ताजनगरी के प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट चिकित्सकीय दक्षता, सूझबूझ और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय देते हुए एक गंभीर रूप से पीड़ित चार वर्षीय मासूम की जान बचा ली है। डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome) से पीड़ित इस बच्चे की आहार नली में एक चपटी घंटीनुमा […]

Continue Reading

आगरा में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज: 15 से अधिक देशों की फिल्मों की होगी निःशुल्क स्क्रीनिंग

आगरा: ताजनगरी आगरा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठी है। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (ITHM) संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (GTIFF-2026) का भव्य शुभारंभ किया गया। तीन दिनों तक चलने […]

Continue Reading

हेल्प आगरा की आपातकालीन सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती, जेके सीमेंट ने भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस; सोलर प्लांट के लिए ₹5 लाख का आर्थिक सहयोग

आगरा: ताजनगरी में चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही संस्था ‘हेल्प आगरा’ की आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को एक और बड़ा संबल मिला है। समाजसेवी दीपक कुमार लोहिया की प्रेरणा और पहल पर जेके सीमेंट (JK Cement) की ओर से संस्था को एक आधुनिक ईको एम्बुलेंस भेंट की […]

Continue Reading

आगरा के एमजी रोड पर स्थापित होगी महाराणा राणा सांगा की भव्य अश्वारोही प्रतिमा; 17 नवंबर को होगा भूमि पूजन

आगरा: ताजनगरी आगरा के प्रमुख मार्ग एमजी रोड (MG Road) पर भारतीय इतिहास के महान योद्धा, पराक्रम और शौर्य के प्रतीक महाराणा राणा सांगा की भव्य अश्वारोही प्रतिमा स्थापित किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शहर के व्यस्त स्पीड कलर लैब तिराहे के पास (एचआईजी फ्लैट्स के सामने, शहीद स्मारक गेट के निकट […]

Continue Reading

“परिवार मेरा तेरे हवाले खाटू वाले…”: कमला नगर में श्री श्याम प्रभु मित्र मंडल के 16वें वार्षिक संकीर्तन महोत्सव की धूम; रजनी राजस्थानी और आयुष सोमानी के भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी

आगरा। कहीं हाथों में उठी श्याम नाम की पताका तो कहीं भजनों पर झूमते श्रद्धालु… हर ओर गूंजता जय श्री श्याम का जयघोष और इत्र की खुशबू से महकता भक्तिमय वातावरण। ‘हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा…’ की पुकार पर श्याम प्रेमी भावविभोर हो उठे तो ‘मत होना मन सांवरे उदास, सांवरा जरूर […]

Continue Reading