नीतीश कुमार आज सौपेंगे इस्तीफा, जदयू–भाजपा और एनडीए की अहम बैठकें, कल बनेगी नई सरकार

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन से पहले राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को गांधी मैदान में अपने 10वें कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। उससे पहले आज यानी 19 नवंबर को पूरे दिन बड़े राजनीतिक घटनाक्रम होने वाले हैं। आज नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। […]

Continue Reading

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी को ईडी ने गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। आतंकवाद फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक और अल-फलाह समूह के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने समूह के एक अकाउंटेंट को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। […]

Continue Reading

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा में प्रभाव एक बार फिर बढ़ गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी के रूप में उनके बेहतर प्रदर्शन के बाद अब उन्हें वहां पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी पार्टी उन्हें कई […]

Continue Reading

Agra News: एक माह से लापता छात्रा का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के लगाए आरोप

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के अंजनी विहार, बजरंग नगर टेढ़ी बगिया में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के लापता होने का मामला चिंताजनक बन गया है। छात्रा को गायब हुए एक महीना पूरा होने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिसके चलते परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश […]

Continue Reading

Agra News: बोदला में नाले से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला चौकी के पास शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मोती हॉस्पिटल के पीछे नाले में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। सुबह टहलने निकले एक राहगीर ने लाश देखकर तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर […]

Continue Reading

Agra News: ताजमहल में भीड़ में गुम हुई 4 साल की बच्ची, आगरा पुलिस ने 35 मिनट में ढूंढ के परिजनों से मिलवाया

आगरा। विश्वप्रसिद्ध ताजमहल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब झारखंड से आए पर्यटकों की 4 वर्षीय बच्ची आसफा आफरीन पश्चिमी निकास द्वार के पास भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई। ताजमहल से बाहर निकलते समय परिजनों को लगा कि बच्ची साथ ही चल रही है, लेकिन कुछ ही पलों में उसकी […]

Continue Reading

राष्ट्रपति के हाथों आगरा को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार, नगर निगम को निकाय श्रेणी में देश में तीसरा स्थान

आगरा। शहर के लिए गौरव की बात है कि आगरा नगर निगम को छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में नगर निकाय श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और […]

Continue Reading

Agra News: 9 वर्षीय बच्ची की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने 9 वर्षीय बच्ची से जुड़े एक संवेदनशील मामले में गोपनीयता भंग करने के आरोप में आरोपी श्रीकांत उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान साझा करने का गंभीर आरोप है, जो कानूनन प्रतिबंधित होने के साथ-साथ नाबालिग की सुरक्षा और निजता के […]

Continue Reading

अभिनेत्री शीना चौहान ने टॉम क्रूज़ के पहले ऑस्कर पर दी बधाई, सोशल मीडिया पर साझा की पुरानी यादगार तस्वीर

अभिनेत्री शीना चौहान ने हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज़ को उनके पहले ऑस्कर — ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — के लिए सोशल मीडिया पर बधाई दी है। यह सम्मान 16 नवंबर को आयोजित 16वें गवर्नर्स अवार्ड में दिया गया। शीना ने टॉम क्रूज़ के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्हें मिशन इम्पॉसिबल […]

Continue Reading

Agra News: आईजीआरएस और कर वसूली की समीक्षा में आगरा मंडल पिछड़ा, समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

आगरा। मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सभागार में मंडलीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व वसूली से लेकर विभागीय प्रगति तक विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें कई जिलों की उपलब्धियाँ निर्धारित लक्ष्यों से पीछे रहीं। कर वसूली में आगरा की स्थिति सबसे कमजोर […]

Continue Reading