Agra News: एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण क्षेत्र में निकला तार, बाइक फँसी, दो युवक गिरे; सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल

आगरा। शहर की लाइफ़लाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य पहले ही ट्रैफिक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त किए हुए है। रोज़ाना लगने वाला जाम, टूटे रास्ते और जगह-जगह बने गड्ढे शहरवासियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इसी बीच आज दोपहर एक और हादसा हो गया, जिसने सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कैसे […]

Continue Reading

आगरा फ़ोर्ट–एटा पैसेंजर का शिवाला टेहू स्टेशन पर ठहराव शुरू, केंद्रीय मंत्री बघेल और विधायक धर्मपाल ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी

आगरा: शिवाला टेहू रेलवे स्टेशन पर आगरा फ़ोर्ट–एटा पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 51901/02) का ठहराव आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसके संचालन की शुरुआत की। जानकारी के अनुसार, […]

Continue Reading

Agra News: राइफल साफ करते समय चली गोली, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

आगरा। थाना सदर क्षेत्र की महर्षिपुरम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्ञानेश शर्मा (42) की राइफल साफ करते समय अचानक गोली लगने से मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, पन्ना पैलेस के पास रहने वाले सेवानिवृत्त सूबेदार सत्यदेव शर्मा के बेटे ज्ञानेश छत […]

Continue Reading

Agra News: फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का टैक्स फ्रॉड, गुजरात की कंपनी के खिलाफ लोहामंडी में FIR

आगरा। गुजरात की एक फर्म ताजनगरी के पते पर कारोबार दिखाकर करोड़ों रुपये की फर्जी बिलिंग के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत दावा करने के मामले में फंस गई है। एसजीएसटी अधिकारी विवेक मित्तल की शिकायत पर मैसर्स जाधव ट्रेडर्स के मालिक जाधव रणजीतभाई जसाभाई के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने […]

Continue Reading

Agra News: फर्जी बैंक मैसेज भेजकर साइबर ठगों ने खाता धारक के उड़ा लिए 2.89 लाख, पुलिस जांच में जुटी

आगरा। साइबर अपराधी लगातार नए तरीके ईजाद कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। शहर में सामने आए एक ताज़ा मामले में मधूनगर, ग्वालियर रोड निवासी दिलीप सिंह के बैंक खाते से ठगों ने 2,89,000 रुपये निकाल लिए। मामला साइबर ठगी के नए ट्रेंड की ओर इशारा करता है, जहां अपराधी फर्जी बैंक मैसेज और […]

Continue Reading

Agra News: नकली किताबों का बड़ा खुलासा, मानव बुक डिपो पर छापा, तीन प्रमुख प्रकाशनों की फर्जी किताबें जब्त

आगरा। शहर में नकली किताबों के कारोबार का बड़ा रैकेट बेनकाब हुआ है। थाना लोहामंडी पुलिस ने शुक्रवार को राजामंडी चौराहा स्थित मानव बुक डिपो पर छापेमारी कर तीन प्रतिष्ठित प्रकाशनों—एमसी ग्रेव हिल एजुकेशन, जेपी ब्रदर्स मेडिकल पब्लिशर्स और स्पेक्ट्रम बुक्स प्रा. लिमिटेड—की बड़ी मात्रा में नकली किताबें बरामद कीं। यह कार्रवाई प्रकाशनों के अधिकृत […]

Continue Reading

Agra News: मोबाइल में गुप्त खांचा बनाकर फैक्ट्री से रोज चांदी उड़ा रहे थे कारीगर, दो पर मुकदमा दर्ज

  आगरा: शहर की एक चांदी ज्वेलरी फैक्ट्री में हाईटेक तरीके से चोरी का मामला सामने आया है। मोबाइल फोन में गुप्त खांचा बनाकर रोजाना चांदी बाहर ले जाने वाले दो कारीगरों के खिलाफ थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला बेलनगंज स्थित मैसर्स मां सिद्धीदात्री चेन्स प्रा. लि. की फैक्ट्री से जुड़ा […]

Continue Reading

Agra News: नारकोटिक दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 19 फर्मों पर मुकदमे, कई के लाइसेंस रद्द होने की तैयारी

आगरा। नारकोटिक श्रेणी की दवाओं के अवैध भंडारण और गैरकानूनी बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 दवा फर्मों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। जांच में सामने आया कि कई स्टॉकिस्ट और वितरक बिना वैध लाइसेंस या नियमों के पालन के नारकोटिक कैटेगरी की दवाओं का व्यापार कर रहे थे। जांच […]

Continue Reading

Agra News: दुकानदार से दुर्व्यवहार का मामला, बिना तहरीर के ही पुलिस हुई सक्रिय, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार

आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अवन्तिबाई चौराहे पर मंगलवार को अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े एक दुकानदार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। रहीम भाई मंसूरी नामक दुकानदार ने आरोप लगाया कि कुछ हिंदूवादी संगठन के सदस्य उसकी चिकन शॉप पर पहुंचे और जबरन दुकान बंद कराने का दबाव बनाने लगे। दुकानदार […]

Continue Reading

Agra News: बीकानेर स्वीट्स की बूंदी, घी और पनीर मिले अशुद्ध, एफएसडीए की जांच रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा

आगरा। त्योहारों और खास मौकों पर ‘गुणवत्ता’ का दावा करने वाले आगरा के प्रसिद्ध बीकानेर स्वीट्स पर एक बार फिर मिलावट के गंभीर आरोप लगे है। सिकंदरा निवासी यतीन्द्र यादव की ऑनलाइन शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए ) ने खंदारी स्थित दुकान से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट जारी की है। […]

Continue Reading