दिशा पटानी अपनी आगामी पैन-इंडिया फिल्म ‘कंगुवा’ में सुरिया शिवकुमार और बॉबी देओल के साथ धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के टीज़र और गाने पहले ही दर्शकों में उत्साह जगा चुके हैं और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। कल, निर्माताओं ने चेन्नई में एक भव्य ऑडियो लॉन्च इवेंट का आयोजन किया, जिसमें पूरी कास्ट और क्रू ने हिस्सा लिया।
इवेंट में दिशा पटानी के स्टेज पर आते ही माहौल में उत्साह का संचार हो गया और भीड़ की तालियों और चीयर से स्वागत हुआ। लीड एक्टर सुरिया शिवकुमार ने अपने भाषण में दिशा के प्रति दर्शकों की इस उत्सुकता को नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने कहा, “दिशा, इस गैलरी में तुम्हें सबसे ज्यादा चीयर मिली है। चेन्नई में दर्शक तुम्हें देखकर बेहद खुश हैं। इस फिल्म में दिए गए समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद।”
‘कंगुवा’ के इवेंट में दिशा पटानी की उपस्थिति ने उनके व्यापक प्रशंसक आधार की झलक दिखाई, जिससे यह साबित होता है कि उनकी लोकप्रियता देश-विदेश में फैली हुई है।
सिवा द्वारा निर्देशित ‘कंगुवा’ में सुरिया शिवकुमार, दिशा पटानी और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं, और यह फिल्म 14 नवंबर, 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-up18News
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026