गर्मी अपने पूरे उफान पर है लेकिन इस चिलचिलाती धूप और सड़ी गर्मी का डर तब मन से निकल जाता है जब दिमाग में मौसमी छाछ, आम और गन्ने का नाम आता है। जगह-जगह अब लोगों ने गन्ने का रस तक बेचना शुरू कर दिया है। छाछ और आम तो आपने खाने शुरू कर ही दिए होंगे लेकिन अब गन्ने का जूस पीना भी शुरू कर दीजिए। गन्ने का जूस न सिर्फ लू यानी हीट स्ट्रोक से बचाता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों को भी दूर रखता है।
यूटीआई इंफेक्शन और किडनी स्टोन में मददगार
गन्ने का जूस यूटीआई इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है और किडनी स्टोन से भी निजात दिलाता है। साथ ही यह किडनी को सही तरह से फंक्शन करने में मदद करता है।
वजन मेनटेन करता है
आयुर्वेद के अनुसार गन्ने के जूस में ग्लाइसीमिक इंडेक्स बेहद कम होता है और इसकी वजह से ये बॉडी मेटाबॉलिज्म तो हेल्दी बनाए ही रखता है साथ ही वजन को भी मेनटेन करने में मदद करता है।
कैंसर से बचाव
आयुर्वेद के अनुसार गन्ने में फॉसफॉरस, आयरन, मैग्निशियम, कैल्शियम और पोटैशियम की अत्यधिक मात्रा होने की वजह से यह अल्कलाइन होता है। यही प्रॉपर्टी को कैंसर को दूर रखने में मदद करती है।
दरअसल, इस अल्कलाइन नेचर में कैंसर सेल्स सर्वाइव नहीं कर पाते। स्टडीज के अनुसार गन्ने का रस प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर में काफी कारगर रहा है।
लू लगने से बचाता है
जिन लोगों को टॉइलट जाते वक्त जलन होती है, उनके लिए गन्ना रामबाण है। साथ ही यह हीट स्ट्रोक से भी बचाता है।
-एजेंसियां
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026