आगरा: शिवाला टेहू रेलवे स्टेशन पर आगरा फ़ोर्ट–एटा पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 51901/02) का ठहराव आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसके संचालन की शुरुआत की।
जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 51901 आगरा फ़ोर्ट–एटा पैसेंजर शाम 06:50 बजे शिवाला टेहू स्टेशन पहुंची और 06:51 बजे आगे के लिए रवाना हुई। ठहराव की शुरुआत को स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी सुविधा के रूप में देखा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री बघेल ने कहा कि इस निर्णय से शिवाला टेहू व आसपास के गांवों के लोगों को दैनिक आवागमन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगरा व एटा तक पहुँचने में काफी आसानी होगी।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार, वरिष्ठ मंडल यातायात प्रबंधक हरि मोहन, ए.के. सिंह (अलीगढ़), वी.पी. त्रेहन (टूंडला) सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि एटा से आगरा फ़ोर्ट के लिए एकमात्र ट्रेन का संचालन होता है। शिवाला टेहू स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा और स्थानीय परिवहन सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
- संसद में ‘महा-संग्राम’: लोकसभा से 6 कांग्रेसी सांसद निलंबित, राहुल बोले- ‘आर्मी चीफ के सच से डरकर दबाई जा रही विपक्ष की आवाज’ - February 3, 2026
- अधिकारियों को पहना दिए थे पेटीकोट-चूड़ियां….मंत्री से भिड़े बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, अपनी ही सरकार को दी चुनौती - February 3, 2026
- SC की व्हाट्सएप को दो टूक: ‘संविधान का पालन करो या भारत छोड़ दो’, निजता के उल्लंघन पर सीजेआई सख्त - February 3, 2026