सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल देवरिया में मीडिया के सवालों पर भड़क उठे। रविवार को वह देवरिया जिले के भाटपारानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान देवरिया रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों के सवाल पूछने पर नरेश उत्तम पटेल जवाब देने की बजाय उल्टे पत्रकारों से ही सवाल करने लगे। शिवपाल यादव के वोट न देने वालों के साथ हिसाब करने वाले विवादित बयान के सवाल पर नरेश उत्तम पटेल का चेहरा गुस्से से लाल हो गया। उन्होंने उल्टे पत्रकार से ही सवाल कर दिया कि आपसे कहा है क्या? बताइए किससे कहा है?
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रविवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के घर एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान देवरिया रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नरेश उत्तम पटेल के आगमन की सूचना पर मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अखिलेश यादव आज मुख्तार अंसारी के घर जा रहे हैं। इस सवाल पर नरेश उत्तम ने कहा कि अखिलेश जी हमारे नेता हैं। वह जा सकते हैं। इसी बीच एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि शिवपाल यादव ने कहा है कि चुनाव में जो वोट नहीं देगा उससे हिसाब किया जाएगा। इस सवाल पर नरेश भड़क उठे। उन्होंने उल्टे पत्रकार से ही सवाल कर दिया कि आप से कहा है क्या? बताइये किससे कहा है और किसने सुना है?
इस दौरान पत्रकारों ने उनसे सपा कांग्रेस गठबंधन एवं कई सीटों पर टिकट बदलने के बारे में भी सवाल पूछा लेकिन नरेश उत्तम पटेल जवाब देने की बजाय नाराज हो गए।
उन्होंने कहा कि जो भाजपा को हराता है समाजवादी पार्टी उसे टिकट देती है। उनके स्वागत में गठबंधन के किसी नेता के न पहुंचने के सवाल पर भी उन्होंने उल्टा ही जवाब दिया। नरेश उत्तम ने इस सवाल पर कहा कि वह स्वयं नेता है और गठबंधन के किसी नेता को नहीं पहचानते हैं। आप पहचानते हैं तो बताएं।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष व्यास यादव, हृदय नारायण जायसवाल, नित्यानंद त्रिपाठी, उमेशनारायण शाही , छेदी यादव समेत दर्जनों नेता उपस्थित थे।
-एजेंसी
- आगरा के गोकुलपुरा में संपन्न हुआ 66वां गणेश महोत्सव: “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के साथ नम आंखों से दी गई सिद्धि विनायक को विदाई - September 25, 2026
- इतना घटिया काम कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ होगा जो इस इलेक्शन कमीशन ने किया है: अखिलेश यादव - September 25, 2026
- आगरा के 45वें ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव को मिला नया नेतृत्व: राजीव कांत लवानियां फिर बने स्वागत समिति के अध्यक्ष, विनय जैन महामंत्री - September 25, 2026