लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत तमाम दल अपनी-अपनी तैयारियों को धार देने में लगे हुए हैं। बता दें कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव साल 2027 के शुरुआती महीनों में आयोजित होगा।
इन तैयारियों के बीच अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बात को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन रहेगा या नहीं। आइए जानते हैं कि अखिलेश यादव ने इस बारे में क्या कुछ कहा है।
जानें क्या बोले अखिलेश यादव?
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन रहेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) राज्य से भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। इंडिया’ गठबंधन है और रहेगा।
-साभार सहित
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026