Agra, Uttar Pradesh, India. हिन्दू धर्मरक्षक गुरु गोविन्द सिंह जी और उनके चार वीर पुत्रों के बलिदान को लेकर अभियान फाउंडेशन द्वारा ‘सरहिन्द पंजाब श्रद्धांजलि यात्रा’ आगरा किले से फतेहगढ़ साहिब ‘सरहिन्द पंजाब’ तक आयोजित की जा रही है। यात्रा 25 दिसम्बर को आगरा किला से रवाना होगी। यह चार राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब जाएगी। यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार का ध्यान सात मांगों की ओर खींचा जाएगा।
28 दिसम्बर को पहुंचेगी फतेहगढ़ साहिब
संजय प्लेस स्थित एक होटल में रविवार को श्रद्धांजलि यात्रा “सरहिंद पंजाब” यात्रा का पोस्टर विमोचन किया गया। अभियान के अध्यक्ष और यात्रा के संयोजक रवि दुबे ने बताया कि चार दिवसीय ‘सरहिन्द पंजाब यात्रा’ हिन्दु धर्मरक्षक गुरू गोविन्द सिंह जी और उनके चार वीर पुत्रों बाबा अजीत सिंह, बाबा जु़झारु सिंह, बाबा ज़ोरावर सिंह, बाबा फ़तेहसिंह के शहीदी दिवस पर 28 दिसम्बर को फतेहगढ़ सहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में मत्था टेक कर फतेहगढ़ साहिब की पवित्र भूमि से केन्द्र सरकार से आहवान करेगी।
ये हैं मांगें
1.बाल दिवस 14 नवम्बर की जगह गुरु गोविन्द सिंह जी के शहीद पुत्रों की स्मृति में शहीदी दिवस 26 दिसम्बर किया जाए।
2.कक्षा 6 वीं से 8 वीं कक्षा तक के शैक्षिक पाठ्यक्रमों व सभी बोर्ड के पाठ्यक्रम में ‘चमकौर युद्ध’ को शामिल किया जाए।
3.फतेहगढ़ साहिब से लेकर पटना साहिब तक एनएच-2 का नाम ‘माता गुजर कौर राजमार्ग’ किया जाए।
4.गुरु गोविन्द सिंह जी व उनके परिवार का चरित्र 10वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी पाठ्यक्रमों व सभी बोर्ड में शमिल किया जाए।
5.चमकौर तथा फतेहगढ़ साहिब ‘सरहिन्द पंजाब’ में अन्तराष्ट्रीय स्तर का स्मारक गुरूगोविन्द सिंह जी के चारो पुत्रों की स्मृति में बनाया जाये।
6.भविष्य में कोई भी नया उपग्रह, लड़ाकू विमान, अथवा नए वैज्ञानिक अविष्कार का नामकरण गुरु गोविन्द सिंह के चारों शहीद पुत्र बाबा अजीत सिंह, बाबा जु़झारू सिंह, बाबा ज़ोरावर सिंह, बाबा फ़तेहसिंह के नाम पर किया जाए
7.गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दिल्ली मेट्रो के ‘राजीव चौक’ स्टेशन का नाम बदलकर ‘गुरु तेग बहादुर चौक’ किया जाए।

चार राज्यों में जाएगी यात्रा
अभियान के सचिव व यात्रा के सह संयोजक संक्रेश शर्मा ने बताया कि ‘सरहिन्द पंजाब यात्रा’ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब चार राज्यों से जुड़ें शहरों आगरा, फरह, मथुरा, कोसी, होडल, पलवल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, राजपुरा से गुजरकर फतेहगढ़ साहिब ‘सरहिन्द पंजाब’ पहुंचेगी। यात्रा 4 राज्यों के 17 शहरों व सैकड़ों गांवों से होकर गुजरेगी।
आगरा में यहां से निकलेगी यात्रा
सह संयोजक भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि आगरा किले से 25 दिसंबर को आरम्भ होने वाली इस यात्रा का शुभारम्भ आगरा किला से होकर बिजलीघर, श्यामजी मंदिर, जिला चिकित्सालय, स्टेट बैंक क्रांसिग, कलेक्ट्रेट, धाकरान, नालबंद, राजामंडी, सेंट जॉन्स, हरीपर्वत, सूरसदन, दीवनी से भगवान टॉकीज चैराहे से गुरु का ताल गुरुद्वारा पर मत्था टेक अपने गंतव्य को रवाना होगी।
संस्थाएं करेंगी स्वागत
यात्रा प्रभारी शांतिदूत बंटी ग्रोवर ने बताया कि आगरा किले से गुरुद्वारा गुरू का ताल तक नगर भर में यात्रा का भव्य स्वागत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं सहित बाजार कमेटियों, व्यापारियों व सभी धर्म प्रेमियों द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्य्क्षता संत बाबा प्रीतम सिंह ने की।
इनकी मौजूदगी में हुआ पोस्टर विमोचन
पोस्टर विमोचन बाबा प्रीतम सिंह, उद्योगपति पूरन डावर, रेल अधिकारी सुरेंद्र सिंह,श्री कृष्ण गौशाला के अध्य्क्ष गिरधारी लाल भगत्यानी, शांति सेना की अध्य्क्ष वत्सला प्रभाकर, गुरनाम सिंह,राइडर क्लब के सुमित सिंह, डॉ. डीवी शर्मा, महंत योगेश पुरी, चांदी व्यसायी धन कुमार जैन, उपाध्यक्ष छावनी परिषद डॉ. पंकज महेंद्रु, सुग्रीव सिंह, सिंधी सेंट्रल पंचायत के जयराम दास, महेश मंघरानी, जेपी धर्माणी, जयराम दास होतचंदानी, मुरलीधर, मनीष हरजानी, हरीश होतचंदानी, केशव अग्रवाल, अमरजीत सिंह बालसंस, अमरजीत सिंह, ठाकुर राजवीर सिंह, जेपी धर्मानी, नितेश अग्रवाल, नरेश पारस, रवि उपाध्याय, हेमंत सलूजा, राजीव चावला, केशव अग्रवाल, गोपाल शर्मा, अंकित बाथम, संजय दुबे, अवनीश सिंह, संदीप राजपूत, विवेक सिकरवार, भगवान आवतानी, दिनेश पचौरी आदि की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

सबसे आगे चलेगा बुलेट मोटर साइकिल का राइडर क्लब
बुलट मोटर साइकिल से लम्बी-लम्बी यात्रा करने वाले आगरा के जोशीले युवाओं का ‘बुलेट मोटर साइकिल राइडर क्लब’ सरहिन्द पंजाब यात्रा की अगुवाई में स्कॉर्ट करते हुए यात्रा के साथ आगे आगे चलेगा। बुलेट क्लब आगरा राइडर्स के सुमित सिंह और दीपक शर्मा के नेतृत्व में 11 सदस्य अपनी वेशभूषा में आगरा किले से फतेहगढ़ साहिब तक सरहिन्द पंजाब यात्रा की अगुवाई स्कॉर्ट के रूप में करेंगे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026