दिल्ली-एनसीआर इन दिनों प्रचंड गर्मी का शिकार है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में ‘ऑरेंज’ अलर्ट घोषित किया है। कई जगहों पर हीटवेव कंडीशन और बहुत से इलाकों में सीवियर हीटवेव कंडीशन की भविष्यवाणी की गई है। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार और सोमवार को ‘येलो’ अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था।
बारिश का अनुमान
हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा। हालांकि राहत वाली बात ये है कि 12 से 16 तारीख के बीच हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में कुछ कमी आने की संभावना। शुष्क मौसम के कारण अगले दो से तीन दिनों तक लू जारी रहेगी। पश्चिमी क्षेत्र में लगातार तापमान अधिक बना हुआ है और यहीं से हवाएं एनसीआर में आ रही हैं। इसी के कारण गर्मी भी बढ़ती जा रही है। हालांकि, ऐसी संभावना है कि 12 अप्रैल के बाद बारिश हो सकती है। कुछ राहत हो क्योंकि 12 से 16 तारीख के बीच एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।
दिल्ली एनसीआर में लू और तेज धूप
दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने रविवार को भी शहर में लू चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम की चेतावनी के लिए आईएमडी चार रंगो का कोड इस्तेमाल करता है- हरा (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (धैर्य रखिये और जानकारी लेते रहिये), ऑरेंज (तैयार रहिये) और लाल (कार्रवाई करें।)
गर्म हवाओं के थपेड़े
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में पिछले सप्ताह से गर्म हवाएं चल रही हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि यह असामान्य है कि अप्रैल के पहले 10 दिन में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
-एजेंसियां
- द आगरा स्टोरी: धर्मांतरण रैकेट के सरगना रहमान के दो बेटों समेत तीन और गिरफ्तार, लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते थे - July 23, 2025
- Apollo Cancer Centre Hyderabad Felicitated Bone Cancer Survivors for Their Grit and Determination - July 23, 2025
- पलक शर्मा का विश्व एक्वाटिक्स चैंपियनशिप सिंगापुर 2025 में चयन - July 23, 2025