नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी आतंकी साजिश को सीमा सुरक्षा बल ने समय रहते नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में बीएसएफ के जवानों ने सात आतंकियों को मार गिराया है।
ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सतर्क जवानों ने उन्हें सीमा पार करने से पहले ही ढेर कर दिया। घटना 8 मई 2025 की रात लगभग 11 बजे की है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया गया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आतंकियों द्वारा घुसपैठ का एक बड़ा प्रयास किया गया था, जिसे जवानों ने मुस्तैदी से नाकाम किया।
इस घुसपैठ की कोशिश उस समय हुई, जब भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई मिसाइल और ड्रोन हमलों की आशंकाओं को भी सफलतापूर्वक विफल किया था।
बीएसएफ के अनुसार, सभी आतंकी पूरी तैयारी के साथ सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गश्त कर रहे जवानों की नजर समय रहते उन पर पड़ गई और जवाबी कार्रवाई में सभी मारे गए।
इस ताजा कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो आने वाले समय में सीमा पार से होने वाली ऐसी साजिशों पर बड़ा संदेश देने वाला साबित हो सकता है।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026