आगरा। विजय नगर कॉलोनी में कुछ दिन पहले बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर तीन नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले संजय प्लेस फायर स्टेशन के फायरकर्मी रामकेश गुर्जर का गुरुवार को सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा परिवार ने सम्मान किया। समारोह में फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर को भी माला और पटका पहनाकर नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
संस्था के महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि भूतल पर राहत कार्य करना जितना सरल होता है, उतना ही कठिन बहुमंजिला इमारतों में जान बचाना होता है। आग की भयावह स्थिति में जब चारों ओर से मदद की पुकार उठ रही थी, तब फायरकर्मी रामकेश गुर्जर ने अदम्य साहस दिखाते हुए तीन लोगों के प्राण बचाए। उनके इस साहसिक कृत्य की जितनी सराहना की जाए, कम है। संस्था की ओर से उन्हें भगवान राम की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लीडर्स आगरा से सुनील बग्गा, रोबिन जैन, अवधेश उपाध्याय, पूजा भौमिक, सुन्दर लाल चेतवानी, संजय कुमार, ओमप्रकाश मेडतवाल और राहुल जैन भी उपस्थित रहे।
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026