जैन साध्वी वैराग्य निधि महाराज

साध्वी वैराग्य निधि महाराज ने संगीत के माध्यम से दी जैन धर्म की जानकारी

RELIGION/ CULTURE

बालोतरा से पधारे मुख्य अतिथि माणक चोपड़ा एवं अनिल का बहुमान

29 सितम्बर को जैन धर्म ज्ञान शिविर में आओ लोक की सैर करें

Agra, Uttar Pradesh, India. यह तो आप जानते ही हैं कि कि संगीत से रोग ठीक हो जाते हैं, संगीत मन को शांति प्रदान करता है, संगीत तनाव दूर करता है लेकिन संगीत इसके अलावा भी कुछ करता है। संगीत ज्ञान भी प्रदान करता है। इसके लिए संगीत का ज्ञान होना जरूरी नहीं है। यह काम किया है शहर में चातुर्मास कर रहीं परमविदुषी साध्वी वैराग्य निधि महाराज ने। उन्होंने म्यूजिक क्विज (संगीत प्रश्नोत्तरी) के माध्यम से जैन धर्म के बारे में जानकारी दी। पूरा कार्यक्रम संगीतमय रहा। संगीत पर जैन युवाओं ने प्रस्तुति भी दी। हर किसी ने इस नई विधि को सराहा।

 

जैन दादाबाड़ी में चल रहे जैन धर्म ज्ञान शिविर में युवाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। महावीर इंस्टीट्यूट एनएफएस-1 (नाइन फाइन शाइन मल्टी डायमेंशनल शिविर) और जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ द्वारा आयोजित है, जो 5 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा।

 

साध्वी महाराज ने कोकिला कंठ से जैन गीत गाया। इस दौरान गौरव ललवानी, निशांत वैद, अंकित पाटनी, रजत गादिया आदि ने जैन ध्वज के साथ जैन गीत पर प्रस्तुति दी। उनका साथ सभी श्रावक श्राविकाओं ने खड़े होकर दिया। साध्वी जी ने कहा कि सबसे सहज व सरल माध्यम है भक्ति योग। जिसमें अहमशून्यता व समर्पण की पूर्णता का भाव सतत वृद्धिगत हो, ऐसा भक्त का सात्विक प्रयास होता है। आज इसका संगीत के माध्यम से ज्ञानवर्धन का प्रयास किया गया।

वैराग्य निधि महाराज
अतिथियों का बहुमान।

चातुर्मास समिति के संयोजक सुनील कुमार जैन बताया कि जैन धर्म ज्ञान शिविर में बालोतरा से पधारे मुख्य अतिथि माणक चोपड़ा एवं अनिल का बहुमान श्री संघ की ओर से विपिन जैन, हर्षित कोठारी, प्रेम, आयुष ललवानी, राजीव खरड़, केके कोठारी ने किया। सचिन ललवानी की 9 उपवास की तपस्या पूरी हो गई है, जिसे वे आगे बढ़ाना चाहते हैं। श्री संघ अध्यक्ष ने सचिव की तपस्या की अनुमोदना की।

 

श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया 29 सितम्बर, 2022 को शिविर के चौथे दिन ‘आओ लोक की सैर करें’ विषय पर साध्वी श्री वैराग्य निधि जी महाराज साहब द्वारा एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से भी जैन तीर्थों की जानकारी दी जाएगी।

 

इस अवसर पर दुष्यंत जैन, रॉबिन जैन, संजय चौरड़िया, उषा वैद, सुमन ललवानी, ममता, कविता जैन, ममता धारीवाल, कांता चौरड़िया, शिल्पा, रुचि लोढ़ा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

 

Dr. Bhanu Pratap Singh