रूस ने अमेरिका को अपने यहां सामरिक परमाणु हथियारों के निरीक्षण करने से रोक दिया है. रूस का कहना है कि उसने निरीक्षण को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. ये फैसला न्यू स्टार्ट नाम की हथियार नियंत्रण संधि के तहत लिया गया है.
रूस के विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका इसका फायदा उठा रहा था, जबकि उसने खुद अपनी धरती पर रूस के निरीक्षण करने के अधिकार का पालन नहीं किया है.
रूस ने कहा कि यूक्रेन के चलते उस पर लगाए गए प्रतिबंधों ने दोनों देशों के बीच स्थिति को बदल दिया है.
न्यू स्टार्ट नामक हथियार नियंत्रण संधि साल 2011 में लागू हुई थी. इसके तहत प्रत्येक देश लंबी दूरी तक मार करने वाले 1,550 परमाणु हथियारों तक ही तैनात कर सकता है. ये संधि 2026 में खत्म हो जाएगी.
एक हफ्ते पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक नए परमाणु हथियार समझौते पर काम करने के लिए तैयार हैं.
ये संधि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध रोकने और हथियारों को कम करने के उद्देश्य से की गई थी.
-एजेंसी
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026