नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर अब बाजारों में भी दिखने लगा है। व्यापारी और आम नागरिक पाकिस्तान और उसका समर्थन करने वाले देशों के उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जयपुर के मिठाई विक्रेताओं ने इसी दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए मिठाइयों के नाम तक बदल दिए हैं। उन्होंने कुछ मिठाइयों में लगने वाले पाक शब्द को हटाते हुए उसके स्थान पर श्री जोड़ दिया है।
मैसूर पाक, सोहन पाक, काजू पाक, मोती पाक या बेसन पाक के नाम बदल दिए गए हैं। अब ये मिठाइयाँ दुकानों पर “मैसूर श्री”, “सोहन श्री”, “काजू श्री”, “बेसन श्री” जैसे नामों से बिक रही हैं।
इन मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि हम आतंकवाद का समर्थन करने वाले किसी भी प्रतीक को अपनी दुकानों में जगह नहीं दे सकते। ‘पाक’ शब्द मिठाई की रेसिपी का हिस्सा था, लेकिन अब ये शब्द सुनते ही लोगों को गुस्सा महसूस होता है। हमने सोचा, क्यों न स्वाद को नया नाम दे दिया जाए?”
नाम बदले जाने की खबर जैसे ही फैली, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पहल की सराहना की। कई ग्राहकों ने कहा कि ये बदलाव भले ही छोटा हो, लेकिन यह जनभावना का सम्मान करता है। एक ग्राहक ने कहा कि स्वाद वही है, लेकिन अब जब हम “मैसूर श्री” खाते हैं, तो हमें गर्व भी महसूस होता है।
मिठाई दुकानों का ये कदम भले ही प्रतीकात्मक हो, लेकिन यह दिखाता है कि देशवासी किस तरह अपने-अपने स्तर पर देशभक्ति व्यक्त कर रहे हैं। जहां सीमा पर जवान बंदूक से जवाब दे रहे हैं, वहीं आम लोग शब्दों, स्वाद और सोच से अपना विरोध जता रहे हैं।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026