हाथरस । पति-पत्नी में चल रहे विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को मायके व ससुराल पक्ष के लोग काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंचे। जहां मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी युवक शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट तो करता ही साथ ही साली के साथ एक रात सोने की जिद करता है। इसे लेकर वहां दोनों पक्षों में जमकर तकरार भी हुई। महिला ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की पांच साल पहले मथुरा जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। विवाहिता का आरोप है उसका पति आए दिन उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता है। इसे लेकर विवाहिता द्वारा महिला थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दी थी।
महिला थाने में दोनों ही पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया था। दोनों के साथ में साथ में सासुराल व मायके पक्ष के लोग भी यहां पहुंचे। जहां विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने युवक पर आरोप लगाया कि वह आए शराब पीकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है और गली-गलौज देता है।
यही नहीं वह उनकी बेटी से कहता है कि अपनी बहन के साथ एक रात हम बिस्तर करा दे। इसे लेकर वहां हंगामा भी हुआ। बाद में महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा जैसे-तैसे दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पति-पत्नी को बैठाकर उनकी काउंसलिंग की।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026