इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) का अब तक का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। टीम के फैंस और कुछ क्रिकेट पंडित इसके लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को दोषी ठहरा रहे हैं।
इस सीजन की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। जिसके बाद हार्दिक को फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच टी20 वर्ल्ड कप के टीम चयन को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने पहली बार कप्तानी से हटाये जाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
रोहित ने कहा कि हर चीज आपके पक्ष में नहीं होती है। मेरे लिए यह कोई नया नही है। मैं इससे पहले भी कई कप्तानों के अंडर खेला हूं। रोहित इससे पहले आईपीएल में हरभजन सिंह, एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में खेल चुके हैं। वहीं भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के अंडर खेले हैं।
रोहित ने कहा, ‘हर कुछ आपके पक्ष में नहीं जाएगा। यही जिंदगी है। मेरे लिए यह शानदार अनुभव रहा है। मैं पहले भी कप्तान नहीं रहा हूं और बहुत सारे कप्तानों के अंदर खेला है। ये मेरे लिए नया नहीं है। जो है उसी में खुश रहो। आप कोशिश कर सकते हैं। आप एक खिलाड़ी के तौर पर कोशिश करिए और मैं यही पिछले एक महीने से ऐसा ही कर रहा हूं।’
इस सीजन रोहित ने आईपीएल में 11 साल के बाद शतक लगाया है। लेकिन उनका फॉर्म कुछ खास नहीं हैं। उन्होंने 10 पारियों में 35 की मामूली औसत से 315 रन बनाए हैं।
-एजेंसी
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026