प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने केपी ग्राउंड में हजारों छात्र-छात्राओं और युवाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार का पुराना नाता इस शहर से रहा है और उनका पैतृक घर इसी प्रयागराज में था, इसलिए जब भी वह यहां आते हैं उन्हें बेहद खुशी महसूस होती है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि कभी यह ऐतिहासिक शहर देश में ‘नॉलेज’ यानी ज्ञान का सबसे बड़ा केंद्र हुआ करता था।
उन्होंने आगे कहा, आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं। हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है, पहला युवाओं की ताकत और दूसरा युवाओं का डाटा…युवा + डाटा = 21वीं सदी की इकॉनमी…साथ ही कहा, आपके डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता।
राहुल गांधी ने कहा कि, Data युवाओं का, Potential युवाओं का, लेकिन सिस्टम ने उन्हीं युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है। देश के युवा पढ़ाई करते हैं, इसमें परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है। फिर सिस्टम एक सर्टिफिकेट देता है, लेकिन उससे आपको रोजगार नहीं मिलता है। 1,000 में से सिर्फ 12 लोगों को ही पक्की नौकरी मिलती है। लोगों से उनका Data छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया जाता है। फिर आपको कहा जाता है- Reel और Content बनाइए। लेकिन आप जान लीजिए- Reel 21वीं सदी का नया नशा है। इन सबके बाद, युवाओं से कहा जाता है: Blinkit, Uber में काम करो। मजदूरी करो, Reel बनाओ, लेकिन आपको इस देश में नौकरी नहीं मिल सकती।
उन्होंने आगे कहा, दर्द आपका-डाटा आपका-दौलत इनकी…पूरा सिस्टम BJP-RSS-पूंजीपतियों के फायदे के लिए चलाया जाता है। पैसा: अडानी की आमदनी 10 साल में 30 गुना बढ़ी, सत्ता: BJP का बैंक बैलेंस 10 हजार करोड़ रुपए है, सोच: संस्थाओं में RSS के प्रचारक फिट किए जाते हैं। BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया है।
अपने कार्यक्रम के अंत में राहुल गांधी ने कड़े शब्दों में कहा कि बीजेपी और आरएसएस की इस कार्यशैली ने देश से रोजगार के अवसरों को लगभग खत्म कर दिया है, देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों पर कब्जा जमा लिया है और सीधे तौर पर देश के युवाओं के भविष्य पर हमला बोला है।
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026