अयोध्या। राम मंदिर परिसर में बने 15 से अधिक मंदिरों में देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद उनकी नियमित रूप से श्रृंगार- पूजन एवं भोग व्यवस्था के लिए नए अर्चकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इन पदों पर अर्चकों की नियुक्ति के लिए 30 जून तक आवेदन किया जा सकता हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपनी वेबसाइट पर 26 जून से 30 जून तक आवेदन प्रक्रिया को स्वीकार करने के लिए खोली गई है। देश के किसी भी कोने से इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन सकते हैं। आवेदक की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए । इसके लिए गुरुकुल शिक्षा प्राप्त होना अनिवार्य है। अयोध्या परिक्षेत्र के लोगों को वरीयता दी जाएगी।
चुने गए लोगों को प्रशिक्षण के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भोजन और आवास के अलावा प्रशिक्षु अर्चक को ₹2000 मासिक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। धार्मिक समिति में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी को अध्यक्ष नामित किया गया है।
साभार सहित
- SIT अध्यक्ष को 26 नए दस्तावेज सौंपेंगे संजय सिंह: कहा—यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे - August 21, 2026
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: पूर्व महासचिव चंपत राय ने जारी किया 9 पन्नों का बयान, नृपेंद्र मिश्रा को लेकर किए बड़े दावे - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026