Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.राष्ट्र सेविका समिति आगरा विभाग द्वारा12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी के दिन पथ संचलन शहीद स्मारक से कम्युनिटी हॉल पार्क तक निकाला गया। 1936 में राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना विजयदशमी को वर्धा महाराष्ट्र में हुई ।
अनुशासन ,शारीरिक दक्षता एवं सामाजिक एकजुटता के लिए पथ संचलन करती लगभग 169 सेविका बहनें गणवेश में ध्वज पताका लिए आत्मविश्वास के साथ दिखाई दी।
पथसंचलन शहीद स्मारक के प्रारंभ होकर सूरसदन , भगवान टॉकीज होते हुए न्यू आगरा कम्युनिटी हॉल पार्क तक पहुंचा।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मा. मंजू भदौरिया जी उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के अध्यक्षता की निर्मला दीक्षित ने।
समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम सिंह के उद्बोधन ने सेविका बहनों में एक जोश का संचार किया । पूनम सिंह ने कहा एक बालिका दो कुलों का गौरव होती इसलिए इस सृष्टि में सृजन करता मातृशक्ति है, इसलिए बहनों को अपने आचरण की रक्षा करते हुए वर्तमान समय में जो छलावा करके उनके सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं उनसे जागृत रहना है। रामायण में माता सीता, माता मांडवी, माता उर्मिला से प्रेरणा लेकर समाज को गौरवशाली बनाना है। राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना के उद्देश्य को ध्यान में रखकर निरंतर कार्य करना है और मातृ शक्ति को अपनी भूमिका का निर्वाह करते हुए अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करना है।

संचलन में प्रान्त सेवा प्रमुख दुर्गेश शर्मा, अरुणा गुप्ता, रति जी, मीनाक्षी ऋषि , नीलिमा शर्मा , मीना गुप्ता, साधना शर्मा, उर्मिला जी, संगीता शर्मा, मोनिका जी, प्रज्ञा शर्मा, प्रीति जी, राज सिरोही, वंदना जी, ऋचा जी, प्रमिला जी , डॉ रानी परिहार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026