भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें समाजसेवी बताया, स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यत ग्रहण कराईजालौन के अरुण मल्होत्रा और सेवानिवृत्त डीआईजी कृपाशंकर सिंह भी हुए भाजपाई
Lucknow (Capital of Uttar Pradesh, India)। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष समाज सेवी चिराग उपाध्याय (हाथरस), अरुण मल्होत्रा (जालौन) व सेवानिवृत्त डीआईजी कृपाशंकर सिंह (जौनपुर) ने अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया।
मोदी और योगी से प्रभावित होकर भाजपा में आए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों व भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर आज सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। श्री सिंह ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की विचाराधारा के प्रति समर्पण व अनुशासन के आधार पर पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता आगे बढ़ सकता है।

क्या है अपेक्षा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ देश व प्रदेश की जनता के हितों व जनकल्याण के लिए दिन रात कार्य कर रहे है। उसी राह पर चलते हुए आप सब भी पार्टी के विचारों के साथ अपने क्षेत्र के विकास व गरीबों, शोषितों, वंचितों, पीड़ितों, दलितों, आदिवासियों सहित समाज के हर जरूरतमंद की सेवा करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह भी उपस्थित रहें।
कौन हैं चिराग उपाध्याय
चिराग उपाध्याय की मां सीमा उपाध्याय बसपा की टिकट पर फतेहपुर सीकरी से सांसद रही हैं। उन्हें चौधरी बाबूलाल ने पराजित कर दिया था। इसके बाद से राजनीतिक परिदृश्य पर सक्रिय नजर नहीं आ रही हैं। उनके पिता रामवीर उपाध्याय बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के विश्वस्त माने जाते हैं। वे बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रहे हैं।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026