Live Story Time,
Farrukhabad, Uttar Pradesh, Bharat, India.श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में शमसाबाद के फैजाबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा नेता व गो ग्रीन जन कल्याण फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप गंगवार ने कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। सबसे पहले रामलला की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दूरदराज से आए हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत ने की। कार्यक्रम का संचालन महेश वर्मा ने किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने लोगों से 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर पर दीप प्रज्वलित करने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। भाजपा नेता अनूप गंगवार ने कहा कि वह उनके हर सुख दुख में 24 घंटे खड़े हैं।
इस दौरान अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, अपना दल एस के कायमगंज विधान सभा अध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत, प्रधान पंकज यादव,राजेश गंगवार, अनिल अवस्थी, आशिफ राजा, फैजान अंसारी, नवनीत सैनी, विश्व प्रकाश चतुर्वेदी, सुनील राजपूत, अनिल शर्मा सहित पांच सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026